facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Car price hike: Honda की ‘Amaze’ होगी महंगी, 12 हजार रुपये तक बढ़ाने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 2:24 PM IST
Honda Amaze

वाहन कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) की एक अप्रैल से अपनी शुरुआती स्तर की कॉम्पैक्ट सेडान ‘अमेज’ के दाम 12,000 रुपये तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि कीमतों में वृद्धि अगले महीने से लागू सख्त उत्सर्जन नियम के मद्देनजर की गई है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मॉडल के अलग-अलग संस्करण के लिए भिन्न होगी।

होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा, ‘‘अमेज के दाम एक अप्रैल से 12,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। यह वृद्धि कड़े उत्सर्जन नियमों के कारण उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी मध्यम आकार की सेडान ‘सिटी’ की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करेगी। भारतीय वाहन उद्योग वर्तमान में अपने उत्पादों को अगले महीने से लागू होने वाले बीएस-छह उत्सर्जन मानदंड के दूसरे चरण के अनुरूप बनाने के लिए काम कर रहा है। इसी के मद्देनजर हीरो मोटोकॉर्प ने बीते 22 मार्च को अपने मॉडलों की कीमतों में अगले महीने से लगभग दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

इसी तरह, टाटा मोटर्स ने भी एक अप्रैल, 2023 से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दाम पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement