facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Car Sales: कार कंपनियों के लिए शानदार रहा 2024 का पहला महीना, SUV की भारी डिमांड से रिकॉर्ड बिक्री

Advertisement

पैसेंजर वाहन (PV) की सेल्स जनवरी में बढ़कर 3,93,250 यूनिट पर पहुंच गई। जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 3,47,086 यूनिट था। इसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Last Updated- February 13, 2024 | 11:59 AM IST
Car Sales

Car Sales in January 2024: कार कंपनियों के लिए साल 2024 का पहला महीना यानी जनवरी शानदार रहा और इस दौरान वाहन बनाने वाली कंपनियों ने जमकर वाहन बेचें।

स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों यानी SUV की मजबूत मांग के दम पर जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा (FADA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, पैसेंजर वाहन (PV) की सेल्स जनवरी में बढ़कर 3,93,250 यूनिट पर पहुंच गई। जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 3,47,086 यूनिट था। इसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

SUV की उच्च मांग से बिक्री में उछाल

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘ नए मॉडल पेश होने, अधिक अवेलिबिलिटी, प्रभावी मार्किटिंग, उपभोक्ता योजनाओं तथा शादियों के सीजन से एसयूवी की उच्च मांग से बिक्री में उछाल आया।’’

यह पढ़ें: अब उड़ने वाली गाड़ियां भी बनाएगी Maruti Suzuki, अपनी छत से कर सकेंगे ​टेकऑफ और लैंडिंग

साथ ही सिंघानिया ने कहा, ‘‘ वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने तथा भविष्य में ‘ओवरसप्लाई’ के मुद्दों से बचने के लिए ओईएम के साथ उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ नवाचार को संतुलित करना चाहिए।

दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़ी

इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। जनवरी 2024 में यह सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 14,58,849 यूनिट हो गई। कमर्शियल वाहन की बिक्री पिछले महीने 89,208 यूनिट पर स्थिर रही। तिपहिया वाहनों की रिटेल सेल्स जनवरी 2023 में 71,325 यूनिट से पिछले महीने 37 प्रतिशत बढ़कर 97,675 इकाई हो गई।

यह पढ़ें: Top 5 SUVs: जनवरी 2024 की टॉप 5 बेस्ट एसयूवी; Nexon, Brezza नहीं बल्कि ये है नंबर 1

ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 88,671 यूनिट हो गई। कुल रिटेल बिक्री जनवरी में सालाना अधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 21,27,653 यूनिट रही, जो जनवरी 2023 में 18,49,691 यूनिट थी।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 11:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement