facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कटौती और टैक्स राहत से 2027 तक 7% ग्रोथ पर लौट सकती है कारों की बिक्री, मारुति ने जताई उम्मीद

Advertisement

जीएसटी कटौती और टैक्स राहत से मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि 2027 तक यात्री वाहन बिक्री 7% की ऐतिहासिक ग्रोथ पर लौटेगी और छोटी कारों की मांग में 10% बढ़त होगी

Last Updated- September 11, 2025 | 10:10 PM IST
Top 3 Auto stocks to buy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जीएसटी दर में कटौती से जहां देश के वाहन क्षेत्र में खुशी की लहर है वहीं देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया को उम्मीद है कि साल 2026-27 तक वाहन बिक्री 7 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर पर आ जाएगी। छोटी कार श्रेणी में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जिसमें मारुति अग्रणी है। डीलरों के पास पूछताछ में पहले ही 15 प्रतिशत तक का इजाफा हो चुका है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के वार्षिक सम्मेलन के मौके पर मारुति सुजूकी के वरिष्ठ कार्य अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा कि वाहन उद्योग की दीर्घकालिक वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) ऐतिहासिक रूप से लगभग 7 प्रतिशत रही है। इसके साल 2026-27 से फिर से बहाल होने की संभावना है।

उन्होंने साल की दूसरी छमाही में बिक्री पर जीएसटी कटौती के तत्काल प्रभाव के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों को दुरुस्त किए जाने का संकेत दिए जाने के बाद से पूछताछ में 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

बनर्जी के अनुसार वित्त वर्ष 27 तक छोटी कार श्रेणी में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। बनर्जी का यह आशावाद इस तथ्य से उपजा है कि जीएसटी कटौती के परिणामस्वरूप छोटी से लेकर बड़ी कारों तक की कीमतों में 3.5 से 8.5 प्रतिशत की कमी हो रही है।  

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भारत में कारों की पहुंच प्रति 1,000 व्यक्तियों पर 34 कार है जबकि विकसित देशों में प्रति 1,000 की जनसंख्या पर यह 700 से 800 है। अगर यह पहुंच प्रति 1,000 व्यक्तियों पर 44 कार तक भी हो जाती है तो वृद्धि की काफी संभावना है।’ इसके अलावा आयकर में छूट (12 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों के लिए) और केंद्रीय बैंक द्वारा रीपो दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने से खर्च करने योग्य आय में वृद्धि तथा ईएमआई कम होने की उम्मीद है।

मारुति के अनुसार ये सब इस क्षेत्र के लिए अनुकूल परिस्थिति के रूप में काम करेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि इस कारण दोपहिया वाहन मालिक अपनी पहली कार खरीदेंगे। हाल के दिनों में छोटी कारों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। अप्रैल से अगस्त के बीच इस श्रेणी की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement