facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Car Sales: देश में खूब बिक्री रही गाड़ियां! पहली छमाही में कार बिक्री के रिकॉर्ड 20 लाख यूनिट के पार जाने की उम्मीद

Advertisement

लगातार उतारे जा रहे नए मॉडल्स से पैसेंजर कारों की बिक्री को भरपूर समर्थन मिला

Last Updated- June 29, 2023 | 9:41 AM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

Car Sales India: भारत का कार बाजार लगातार तेजी से बढ़ा रहा है और पैसेंजर कारों की बिक्री पहली बार कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही (पहले 6 महीने) में 20 लाख का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है।

ईटीआईजी के बिक्री डेटा विश्लेषण के अनुसार, वाहन कंपनियों की तरफ से लगातार उतारे जा रहे नए मॉडल्स से पैसेंजर कारों की बिक्री को भरपूर समर्थन मिला है।

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी भारत में साल के पहले 6 महीनों में हुई कार बिक्री की संख्या मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में पूरे वर्ष के दौरान हुई बिक्री के बराबर है।

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव को उम्मीद है कि जून में कारों की बिक्री लगभग 325,000 से 328,000 यूनिट होगी।

इसका मतलब है कि पिछले वर्ष जून में 321,000 पैसेंजर कारों की बिक्री की तुलना में सालाना आधार पर इसमें 2.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। श्रीवास्तव ने हमें उम्मीद है कि पैसेंजर कार की बिक्री जून तिमाही के अंत में लगभग 996,000 यूनिट पर पहुंच जायेगी। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 1,017,000 यूनिट की बिक्री हुई थी।

इन दोनों तिमाहियों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो उद्योग पहली बार किसी वर्ष की पहली छमाही (जनवरी से जून) में 20 लाख वाहन बिक्री का आंकड़ा पार कर जाएगा।

कार बाजार में मामले में केवल चीन, अमेरिका आगे?

बता दें कि भारत के पैसेंजर कार बाजार में 2023 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिससे यह लगातार तीसरी छमाही में बिक्री वृद्धि के दोहरे अंकों में बढ़ने का अनुमान है। कैलेंडर वर्ष 2022 की पहली छमाही में घरेलू कार की बिक्री में 16 प्रतिशत और दूसरी छमाही में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़ों के अनुसार, यदि पैसेंजर कारों की बिक्री में वृद्धि की गति दूसरी छमाही तक बनी रही, तो भारत 2023 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बन सकता है।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement