facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन की पाबंदियों से EV प्रोडक्शन पर मंडरा रहा संकट, मैग्नेट इन्वेंट्री खत्म होने की कगार पर

Advertisement

भारत में दुर्लभ मैग्नेट आयात का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है। चीन ने इस पर निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Last Updated- June 12, 2025 | 10:52 PM IST
electric cars

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चेतावनी दी है कि खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ट्रैक्शन मोटर्स और पावर स्टीयरिंग सिस्टम के कलपुर्जों में इस्तेमाल दुर्लभ मैग्नेटों का भंडार एक महीने बाद खत्म हो सकता है। भारत में दुर्लभ मैग्नेट आयात का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा चीन से आता है। चीन ने इस पर निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस कारण उद्योग के हितधारक आपूर्ति के गंभीर संकट की आशंका जता रहे हैं जिससे वाहन उत्पादन बाधित (खासकर तेजी से बढ़ते ईवी सेगमेंट में) हो सकता है।

यह आशंका शिपमेंट में कई हफ्तों की देरी के कारण जताई गई है। अप्रैल में चीनी अधिकारियों के नए लाइसेंसिंग नियम लागू करने और निरीक्षण तेज करने के साथ ही यहदेरी बढ़ने लगी थी। कस्टम क्लियरेंस में बहुतज्यादा कमी आई है जिससे शिपिंग टाइमलाइन और भविष्य में इसकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता हो गई है।

इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख जितिन मक्कड़ ने कहा, ‘दुर्लभ मैग्नेट की आपूर्ति का झटका, खासकर ईवी उद्योग और महंगे यात्री वाहनों के लिए गंभीर चिंता का मसला है।’ उन्होंने कहा, ‘दुर्लभ मैग्नेट, विशेष रूप से नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन (एनडीएफईबी), उच्च दक्षता वाली ट्रैक्शन मोटर्स और अन्य उन्नत ऑटोमोटिव सिस्टम के लिए जरूरी हैं। जुलाई के मध्य तक इस इन्वेंट्री खत्म हो जाने की आशंका के कारण आकस्मिक योजना जरूरी हो गई है।’

एक और रे​टिंग एजेंसी- क्रिसिल ने भी इसे वाहन आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए बड़ा भारी जो​खिम करार दिया है। उसके अनुमान के अनुसार मौजूदा प्रतिबंधों से पैदा हुई समस्या अगर अगले दो महीने में नहीं सुलझाई गई तो तिमाही में ईवी उत्पादन 6-7 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकता है। भारत ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 20 करोड़ डॉलर मूल्य के दुर्लभ मैग्नेट का आयात किया, जिसका अधिकांश हिस्सा वाहन और औद्योगिक इस्तेमाल में काम आया था।

हालांकि व्यापार मूल्य अपेक्षाकृत कम है, लेकिन इन विशेष कंपोनेंट्स के लिए चीन पर रणनीतिक निर्भरता अब सुर्खियों में है। अकेले इले​क्ट्रिक दोपहिया में मोटर की लागत 8,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच आती है और दुर्लभ मैग्नेट का मोटर की लागत में करीब 30 फीसदी हिस्सा होता है। मौजूदा संकट ने दुर्लभ धातुओं की प्रोसेसिंग और एडवांस्ड मैग्नेट निर्माण में घरेलू क्षमताओं बनाने की जरूरत को बढ़ा दिया है।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement