facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर सुरक्षा: 40 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 11:57 PM IST
Google

गूगल रोड शो और डेवलपर सत्रों की बदौलत भारत में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 40,000 लोगों को प्रशिक्षित कर चुकी है। गूगल देश में एक लाख लोगों का कौशल बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी गूगल में प्राइवेसी, सेफ्टी ऐंड सिक्यूरि​टी इंजीनियरिंग के वाइस प्रेजिडेंट रॉयल हैनसेन ने दी। तकनीक की दिग्गज कंपनी गूगल ने यहां सोमवार को यहां फ्लैगशिप कार्यक्रम आयोजित किया।

हैनसेन ने कहा कि अमेरिका और यूरोप की तरह ही भारत में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां और काम करने के तरीके थे। उन्होंने कहा,’ हमें यूरोप व अमेरिका और भारत में एक तरह की गतिविधियां दिखाई देती हैं। ये गतिविधियां चाहे राष्ट्र राज्य, रैंसमवेयर और आपराधिक समूह के हमले या उनकी हैक की गतिविधियां और किराये पर हैक करने की हों। भारत साइबर सुरक्षा के मामले में निशाने पर है – अच्छा या बुरा।’

वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि साइबर से जुड़ी संख्या अचंभित करने वाली है और निरंतर बढ़ रही है। गूगल के खोजने व प्रतिक्रिया देने वाले दल को साइबर सुरक्षा से जुड़े अरबों मामलों से रोजाना निपटना होता है। हैनसेन ने कहा, ‘हमारे सभी कोडिंग और सुरक्षा कोडिंग संबंधित टूल सामान्य सुरक्षा कमजोरियों को खोजने के लिए एआई का उपयोग करते हैं। ‘

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement