facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा और टाटा जैसी वाहन कंपनियों ने ग्राहकों को दिलाया भरोसा, सभी नई कारें E20 Fuel पर सुरक्षित चलेंगी

Advertisement

गडकरी ने ई20 ईंधन पर चल रहे विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया, वहीं टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उनकी कारें ई20 पर सुरक्षित हैं

Last Updated- September 11, 2025 | 10:16 PM IST
ethanol
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाहन निर्माताओं ने आश्वासन दिया है कि 2023 के बाद बनी सभी कारें ई20 ईंधन पर सुरक्षित रूप से चल सकती हैं। कुछ कंपनियां इस संबंध में अपने ग्राहकों को सलाह जारी कर रही हैं। दरअसल, केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ई20 ईंधन के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान ‘पैसे के बल पर’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ है जिसमें उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि वे अपने सभी ग्राहकों और डीलरों के लिए एडवाइजरी तैयार कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि एमऐंडएम के सभी वाहन ई20 या ई10 मिश्रित ईंधन से चलाने के लिए सुरक्षित हैं। कंपनी ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी करके कहा कि वह ई20 ईंधन के उपयोग के संबंध में अपने ग्राहकों को दी गई वारंटी से संबंधित सभी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘महिंद्रा के इंजन मौजूदा गैसोलीन मानकों के पूरी तरह अनुरूप हैं और हमारे सभी वाहन ई20 ईंधन से सुरक्षित रूप से संचालित किए जा सकते हैं। 1 अप्रैल, 2025 के बाद बने वाहनों में ईंधन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से ई20 ईंधन के साथ कैलिब्रेट किया गया है। पहले बने वाहन हालांकि चलाने के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन ड्राइविंग के आधार पर उनकी ईंधन दक्षता में मामूली बदलाव हो सकता है।’

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि उनके सभी वाहन 2023 से ई20 के अनुरूप हैं और कंपनी अपने वाहनों पर सभी वारंटी प्रतिबद्धताओं का ध्यान रख रही है।  

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement