facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Electric 2-wheeler sale: बीते वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री ढाई गुना बढ़ी

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 3:52 PM IST
two wheeler

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच बिजलीचालित दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में ढाई गुना होकर 8,46,976 इकाई पर पहुंच गई। इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल (एसएमईवी) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में बिक्री एक साल पहले की तुलना में ढाई गुना हो गई। वर्ष 2021-22 में देशभर में 3,27,900 इलेक्ट्रिक दोपहिया बिके थे।

एसएमईवी ने विनिर्माताओं से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अधिकतम 25 किलोमीटर की रफ्तार वाले 1.2 लाख ई-स्कूटरों की बिक्री हुई। वहीं 25 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाले खंड में 7,26,976 वाहन बिके।

इस तीव्र बिक्री वृद्धि के बावजूद 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की स्वीकार्यता की दर नीति आयोग के लक्ष्य से 25 प्रतिशत से अधिक पीछे रही है।

उद्योग संगठन ने कहा कि फेम-2 योजना के तहत सब्सिडी जारी नहीं किए जाने से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है।

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष में सिर्फ पांच प्रतिशत अनुकूलन होने से 30 प्रतिशत का अल्पावधि लक्ष्य हासिल कर पाना एक सपना ही लग रहा है। हालांकि, फेम-2 के चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम की पात्रता शर्तों को दो साल तक बढ़ाकर और अप्रैल, 2023 से इसे सख्ती से लागू कर चीजों को पटरी पर लाया जा सकता है।’’

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement