facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Electric Luna: इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में ई-लूना ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

इलेक्ट्रिक लूना: 1 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य, भारी मांग

Last Updated- March 18, 2024 | 11:26 PM IST
E-Luna: ‘चल मेरी लूना, लेकिन इस बार पेट्रोल के बिना’, Kinetic Green to launch E-Luna in February, bookings start on January 26

लूना के प्रति भारतीयों की यादों को अब इलेक्ट्रिक लूना तरोताजा कर रही है। फिरोदिया समूह ने अपनी कंपनी काइनेटिक ग्रीन के जरिये फरवरी में लूना का इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया था। अपनी सहयोगी कंपनी काइनेटिक ग्रीन को वाहन के कलपुर्जे की आपूर्ति करने वाली काइनेटिक इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया का कहना है कि कंपनी ने साल 2024-25 के लिए इलेक्ट्रिक लूना के 1 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया है और उसके लिए भारी मांग भी देखी जा रही है।

ई-लूना को भारत के सबसे किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में से एक माना जा रहा है। उसकी कीमत 69,990 रुपये से लेकर 74,990 रुपये के बीच है। उल्लेखनीय है कि ओला इलेक्ट्रिक भी ओल एस-1 एक्स स्कूटरों के लिए भी 79,999 रुपये की कीमत पेश कर रही है।

काइनेटिक एनर्जी के प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, ‘दोपहिया वाहन बाजार में 99 फीसदी दबदबा स्कूटरों का है। मगर हम पहले ही बाजार में महत्त्वपूर्ण बढ़त बना चुके हैं और करीब 5 हजार वाहन बेच चुके हैं। हमारा लक्ष्य अगले वित्त वर्ष तक 1 लाख वाहनों की बिक्री का है।’

केईएल ने काइनेटिक ग्रीन को ई-लूना के लिए कलपुर्जों की आपूर्ति की है। महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से चार्जिंग की सुविधा मिलने से यह बाइक पेट्रोल की तुलना में ग्राहकों का बड़ा बचत कराती है। चालू वित्त वर्ष में अब तक काइनेटिक ग्रीन ने 5,740 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है।

कंपनी की अभी बाजार हिस्सेदारी 1 फीसदी हो गई है। काइनेटिक ग्रीन के पास अभी फ्लेक्स और जिंग ब्रांड के तहत स्कूटर है और सफर ब्रांड के तहत तीन पहिया वाहन है। काइनेटिक इंजीनियरिंग 500 करोड़ डॉलर की फिरोदिया समूह की कंपनियों की एक प्रमुख कंपनी है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement