facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर 2025 में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उछाल, TVS टॉप पर; बजाज–एथर के बीच मुकाबला तेज

Advertisement

टीवीएस ने कुल पंजीकरण में 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टॉप पोजीशन हासिल की, जो 12.3 लाख तक पहुंच गए। दूसरा स्थान बजाज का 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रहा

Last Updated- January 01, 2026 | 10:01 PM IST
Electric two wheeler

दिसंबर 2025 में इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) के पंजीकरण का आंकड़ा बढ़कर 93,619 हो गया। यह पिछले साल के मुकाबले 27.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, यह 2025 में एक महीने में पंजीकरण का दूसरा सबसे कम आंकड़ा था। इससे पहले मासिक आधार पर सबसे कम पंजीकरण फरवरी में हुए थे।

‘वाहन’ के दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार टीवीएस ने कुल इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार का एक-चौथाई से ज्यादा हिस्सा (26.7 प्रतिशत शेयर) हासिल करके अपनी प्रतिद्वंद्वी बजाज ऑटो पर बड़ी बढ़त बना ली है।

अक्टूबर और नवंबर में बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी के बाद दिसंबर में बजाज ऑटो की रफ्तार धीमी पड़ गई। उन दोनों महीनों में उसने 22 फीसदी की भागीदारी के साथ 25,698 गाड़ियों का पंजीकरण किया था। हालांकि दिसंबर में उसके पंजीकरण घटकर 18,790 रह गए और बाजार भागीदारी 20 प्रतिशत पर आ गई। लेकिन वह अभी भी दूसरे स्थान पर है।

इस बदलाव ने एथर एनर्जी को बजाज ऑटो के करीब आने का मौका दिया है और दोनों के बीच का अंतर साफ तौर पर घट रहा है। दिसंबर में एथर ने 17,052 पंजीकरण किए जो कुल बाजार के 18.2 प्रतिशत थे। नवंबर में दोनों के बीच 5,213 गाड़ियों का अंतर था, जो घटकर 1,738 गाड़ियों पर आ गया है।

हीरो मोटोकॉर्प की विडा ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। ओला इलेक्ट्रिक के दिसंबर में इस साल एक महीने में 9020 रजिस्ट्रेशन हुए और वह 9.6 प्रतिशत के साथ हीरो से पीछे थी।

पूरे साल 2025 में, टीवीएस ने कुल पंजीकरण में 24.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टॉप पोजीशन हासिल की, जो 12.3 लाख तक पहुंच गए। दूसरा स्थान बजाज का 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रहा। हालांकि, बेंगलूरु की एथर 2025 में 16.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ओला इलेक्ट्रिक को बहुत कम अंतर से पीछे छोड़ने में कामयाब रही।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement