facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk की टेस्ला ने निकाली जॉब; 7 घंटे काम करने पर मिलेंगे ₹28,000, जानें क्या करना होगा

Advertisement

आपको मोशन-कैप्चर सूट और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहनकर रोबोट को अलग-अलग ट्रेनिंग देनी होगी। यह डेटा बाद में ऑप्टिमस को और ज्यादा इंसानों जैसा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Last Updated- August 20, 2024 | 3:45 PM IST
Elon Musk

Tesla Job Offer: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी ने एक दिन में मात्र 7 घंटे काम करने पर 28 हजार रुपये दे रही है। दिग्गज कार कंपनी टेस्ला ने प्रति घंटे 48 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये) तक पेशकश की है। यह सुनने के बाद आपके मन में भी भी आ रहा होगा कि भाई मुझे भी यह जॉब दिलवा दो।

बता दें टेस्ला आवश्यक डेटा इकट्ठा करने में मदद करने के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित करने की अपनी खोज में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके लिए कंपनी ने लोगों को नौकरी पर रखने की योजना बनाई है और वेकेंसी भी निकाली है।

क्या करना होगा काम?

इस नौकरी में आपको एआई (AI) से चलने वाले रोबोटों को ट्रेनिंग देनी होगी। ये रोबोट ‘मूवमेंट डेटा’ एकत्र करेंगे और इन्हें टेस्ला के कारखानों में कार्यों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके अलावा आपको मोशन-कैप्चर सूट और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहनकर रोबोट को अलग-अलग ट्रेनिंग देनी होगी। यह डेटा बाद में ऑप्टिमस को और ज्यादा इंसानों जैसा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

जॉब के लिए क्वालिफिकेशन ?

जॉब लिस्टिंग के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम सात घंटे से अधिक चलने में सक्षम होना चाहिए। टेस्ला की तरफ प्रदान किए जाने वाले मोशन-कैप्चर सूट को चलाने के लिए आवेदक की लंबाई 5’7″ और 5’11″ फुट के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा, शारीरिक रूप से कठिन इस काम के लिए वेतन 25.25 से 48 डॉलर प्रति घंटे के बीच होगा, जो भारतीय करेंसी में लगभग 2000-4000 रुपये बनता है। साथ ही 30 पाउंड तक वजन उठाने की क्षमता और विस्तारित अवधि के लिए वीआर उपकरण चलाने की क्षमता भी होनी जरुरी है।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement