facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ether Energy का फैमिली सेगमेंट स्कूटर पर बड़ा दांव

Advertisement

एथर रिज्टा 6 अप्रैल को होगा लॉन्च

Last Updated- March 18, 2024 | 11:25 PM IST
Ether energy- ईथर एनर्जी

ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस जैसी कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए एथर एनर्जी अगले महीने 6 अप्रैल को एथर रिज्टा पेश करने के साथ फैमिली सेगमेंट स्कूटर में अपनी उपस्थिति और दमदार करने पर पूरी तरह तैयार है।

दिलचस्प बात है कि कंपनी की यह इस श्रेणी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति है, जो देश के कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में करीब 83 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि एथर एनर्जी अगले तीन से पांच वर्षों में एक इलेक्ट्रिक मोटरबाइक भी लाने की तैयारी कर रही है।

एथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, ‘फैमिली स्कूटर बाजार का आकार करीब 45 से 50 लाख इकाइयों की है। हमने इस खंड में एथर 450 के साथ उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब हमारा लक्ष्य इसका मजबूत खिलाड़ी बनने का है।’

फोकेला ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बाद अब कंपनी प्रदर्शन खंड की बजाय फैमिली खंड पर ध्यान दे रही है। सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2023-24 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी करीब 34 फीसदी थी।

उसके बाद टीवीएस की 19 फीसदी और एथर एनर्जी की 11 फीसदी थी। बजाज भी 11 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ करीबी प्रतिस्पर्धी है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement