facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!

Advertisement

अप्रैल 2026 में भारत में रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहनों की बिक्री हुई। ग्रामीण मांग और शादी-विवाह के सीजन ने ऑटो सेक्टर को 13% की शानदार बढ़त दिलाई है

Last Updated- May 06, 2026 | 1:40 AM IST
Cars
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाहनों की खुदरा बिक्री में अप्रैल महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इस साल अप्रैल में 26.1 लाख वाहन बिके जो पिछले अप्रैल की तुलना में 12.94 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के कारण हुई, जिसने जीएसटी 2.0 की रफ्तार को बरकरार रखा।

उद्योग के आंकड़ों के साथ-साथ फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से साझा आंकड़ों के अनुसार छह में से पांच वाहन श्रेणियों ने अप्रैल की बिक्री में रिकॉर्ड दर्ज किया। इन श्रेणियों में दोपहिया (13 प्रतिशत), तिपहिया (7 प्रतिशत), यात्री वाहन (12 प्रतिशत),

वाणिज्यिक वाहन (15 प्रतिशत) और ट्रैक्टर (23.22 प्रतिशत) शामिल हैं। बिक्री में गिरावट केवल निर्माण उपकरण श्रेणी में ही देखी गई, जिसमें 2 प्रतिशत की कम आई।

फाडा के उपाध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, ‘इस रफ्तार के साथ हम वित्त वर्ष 27 में दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। इस शानदार प्रदर्शन के कारण थे- जीएसटी 2.0 के बाद खर्च उठाने की बेहतर क्षमता, भारतीय रिजर्व बैंक का ब्याज दरों के प्रति मददगार रुख, जिससे ईएमआई की बेहतर सुविधा मिली और शादी-विवाह का जोरदार सीजन।’ उन्होंने कहा, ‘इससे स्पष्ट रूप से जाहिर होता है कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में संरचनात्मक मांग की जो गति देखने को मिली थी, वह नए वित्त वर्ष में भी जारी है।’

इस महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4,07,355 रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.21 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि है। यह अब तक का सबसे अच्छा अप्रैल रहा। इस श्रेणी की खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र ने शहरों को पीछे छोड़ दिया। ग्रामीण क्षेत्र में वाहन बिक्री पिछले साल की तुलना में 20.40 प्रतिशत बढ़ी जो शहरी क्षेत्रों की 7.11 प्रतिशत वृद्धि से करीब तीन गुना अधिक रही।

इससे व्यक्तिगत मोबिलिटी की छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र तक संरचनात्मक विस्तार की पुष्टि होती है, जिसे छोटी कारों के दिन फिर लौटने, एसयूवी की निरंतर मांग और समृद्ध वैकल्पिक-इंजन वाले मॉडल मिश्रण का समर्थन है। इसमें सीएनजी की हिस्सेदारी 22.62 प्रतिशत पर मजबूत बनी रही। ईवी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.77 प्रतिशत हो गई। यात्री वाहनों के बिना बिके स्टॉक का स्तर मामूली रूप से बढ़कर 28 से 30 दिनों तक की आपूर्ति की सीमा में आ गया है, जो बेहतर दायरे में है और इसे हम सकारात्मक मानते हैं।

अप्रैल 2026 में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री ने अपनी जोरदार रफ्तार बरकरार रखी और बिक्री 19 लाख तक पहुंच गई। इस श्रेणी के लिए यह अब तक का सबसे अच्छा अप्रैल है। खास बात यह है कि मांग व्यापक रही और शहरी बाजारों में 14.07 प्रतिशत और ग्रामीण बाजारों में 12.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल 2026 में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 99,339 रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.02 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि है।

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 1:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement