facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑटो PLI पर फॉरेक्स असर: वाहन कंपनियों ने फिक्स्ड एक्सचेंज रेट की मांग उठाई

Advertisement

ऐसा इसलिए है कि हाल में रुपये की कीमत घटने से कुछ वाहनों का स्थानीयकरण स्तर कृत्रिम रूप से कम हो रहा था और रियायत के लिए जरूरी था कि वे न्यूनतम दायरे के करीब पहुंचें

Last Updated- June 08, 2026 | 12:10 AM IST
Auto PLI

वाहन निर्माता कंपनियों ने सरकार से वाहन क्षेत्र में उत्पादन-से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत डोमे​स्टिक वैल्यू एडिशन (डीवीए) की गणना के लिए फिक्स्ड विनिमय दर (फॉरेक्स) दर अपनाने को कहा है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि ऐसा इसलिए है कि हाल में रुपये की कीमत घटने से कुछ वाहनों का स्थानीयकरण स्तर कृत्रिम रूप से कम हो रहा था और रियायत के लिए जरूरी था कि वे न्यूनतम दायरे के करीब पहुंचें।

25,938 करोड़ रुपये वाली वाहन पीएलआई योजना के तहत पात्र किसी गाड़ी के मॉडल में आयात किए गए पुर्जों या मैटेरियल की मात्रा 50 प्रतिशत तक सीमित होनी चाहिए, यानी उसकी कुल कीमत (रुपये में) का आधे से भी कम हिस्सा आयात किया जा सकता है। डीवीए की गणना मॉडल की एक्स-फैक्ट्री कीमत में से आयात सामग्री की कीमत घटाकर की जाती है।

पिछले सप्ताह भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) के साथ हुई बैठक में वाहन उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पिछले एक साल में प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है।

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की ईरान पर बमबारी के बाद शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण रुपये की कीमत में गिरावट और बढ़ गई। परिणामस्वरूप, आयात किए गए पुर्जों की रुपये में कीमत बढ़ गई, जबकि आयात की वास्तविक मात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वाहन निर्माताओं ने बताया कि इससे कागज पर डीवीए प्रतिशत कम दिखता है, जबकि स्थानीयकरण का वास्तविक स्तर वही बना रहता है। पिछले एक साल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 10.7 प्रतिशत कमजोर हुआ है। इस दौरान एक्सचेंज दर 6 जून, 2025 को 85.78 रुपये प्रति डॉलर से गिरकर 6 जून, 2026 को 94.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

एमएचआई के तहत काम करने वाली टेस्टिंग एजेंसी एआरएआई की यह जिम्मेदारी है कि वह ऑटो पीएलआई योजना के तहत रियायत का दावा करने वाले वाहन मॉडलों के लोकलाइजेशन लेवल की जांच करे।

Advertisement
First Published - June 8, 2026 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement