facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn: भारत में iPhone बनाने वाली कंपनी ने कर्नाटक के प्लांट में किया 1,200 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

कर्नाटक सरकार ने राज्य में अपनी आगामी मोबाइल विनिर्माण इकाई के लिए फॉक्सकॉन को 300 एकड़ जमीन आवंटित की है।

Last Updated- August 23, 2024 | 6:22 PM IST
Foxconn

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन ने कर्नाटक स्थित अपनी कंपनी फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में करीब 1,200 करोड़ रुपये (लगभग 14.4 करोड़ डॉलर) का निवेश किया है।

अनुबंध पर आईफोन बनाने वाली कंपनी की सिंगापुर इकाई फॉक्सकॉन सिंगापुर प्राइवेट ने 21 अगस्त को 10 रुपये प्रति शेयर की दर से फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के 120.35 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं।

कर्नाटक सरकार ने पिछले सप्ताह बयान में कहा था कि फॉक्सकॉन डोड्डा बल्लापुर के निकट एक विशाल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है, जिससे 40,000 नौकरियां पैदा होंगी।

फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू के बयान के हवाले से कहा गया, “कर्नाटक में स्थित यह इकाई जल्द ही चीन के बाद फॉक्सकॉन का दूसरा सबसे बड़ा संयंत्र होगी। इससे 40,000 प्रत्यक्ष रोजगार, खास तौर पर मध्यम स्तर के शिक्षित व्यक्तियों के लिए पैदा होंगे। …हमारा निवेश यहीं नहीं रुकेगा। भविष्य में, हम अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाशने की योजना बना रहे हैं।”

हालिया निवेश के साथ, फॉक्सकॉन सिंगापुर ने कर्नाटक इकाई में कुल 13,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य में अपनी आगामी मोबाइल विनिर्माण इकाई के लिए फॉक्सकॉन को 300 एकड़ जमीन आवंटित की है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement