facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022 में गिग वर्करों की मांग दस गुना बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:37 PM IST
Economic Survey 2024: To make India developed by 2047, industry will have to focus on generating employment Economic Survey 2024: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उद्योग जगत को रोजगार पैदा करने पर देना होगा जोर

साल 2022 में एक साल पहले की तुलना में गिग वर्करों की मांग में दस गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि उनकी भागीदारी तीन गुना बढ़ी है। गिग वर्क मंच टास्कमो की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त 2019-22 के बीच गिग इकॉनमी में युवाओं की भागीदारी आठ गुना बढ़ी है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कम से कम 49 फीसदी गिग वर्कर 25 साल से कम उम्र के हैं।

टास्कमो के सह-संस्थापक प्रशांत जनाद्रि कहते हैं, ‘जैसा कि गिग की अवधारणा को व्यापक स्वीकृति मिल रही है, युवाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है, जो गिग नौकरी की भूमिकाएं लेना पसंद कर रहे हैं।’

वह कहते हैं, ‘गिग लोगों को उनकी वास्तविक क्षमता, प्रतिभा और वरीयताओं का पता लगाने में मदद करता है। विभिन्न अवसरों की खोज के लिए युवा पीढ़ी भी अधिक खुली हैं। यह अच्छा है कि वे खुद को उस काम तक सीमित नहीं रखना चाहते जो सीमाओं से बंधा है।’

महिलाओं की भागीदारी पिछले साल के 18 फीसदी दो गुना बढ़कर 2022 में 36 फीसदी हो गई है। महिलाओं को मुख्य रूप से ग्राहक सहायता, सामग्री की निगरानी और मॉडरेशन, टेली-सेल्स और ऑडिट और सर्वेक्षण से संबंधित भूमिकाओं में नियोजित किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्तीफे से लेकर मूनलाइटिंग, छंटनी के दौरान तक कई कॉर्पोरेट लहरों ने बाजार को लचीली भर्ती और काम करने की ओर आकर्षित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

जॉब टाइमिंग के लचीलेपन, अतिरिक्त आय, प्रवेश के लिए कम बाधा या गिग नौकरी में शामिल होने के लिए पोर्टफोलियो विकास जैसे कारकों ने भी गिग वर्क की लोकप्रियता में एक भूमिका निभाई है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement