facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘एआई विनियमन के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी’ : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Advertisement

मैग्ना-बोकोनी विश्वविद्यालय में ‘आर्थिक और जलवायु शक्ति में संतुलन’ विषय पर नेक्स्ट मिलान फोरम के पूर्ण सत्र में वित्तमंत्री ने AI पर अपनी बात रखी।

Last Updated- May 07, 2025 | 11:21 PM IST
सरकार पैसा दे रही, निजी क्षेत्र हुनर दे अच्छे कर्मचारी ले: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, Government is giving money, private sector should give skills and get good employees: Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी की तर्ज पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को विनियमित करने के लिए किसी एक ढांचे पर वैश्विक समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एआई और विनियमन हम सभी के लिए समझने और आगे बढ़ने का मसला बनने वाले हैं। ऐसा भी नहीं हो सकता कि कोई देश किसी निश्चित विनियामकीय ढांचे के जरिये एआई को संभालने का फैसला करे, मानो वह अन्य सभी देशों से स्वतंत्र हो।’

इटली के मिलान में औला

मैग्ना-बोकोनी विश्वविद्यालय में ‘आर्थिक और जलवायु शक्ति में संतुलन’ विषय पर नेक्स्ट मिलान फोरम के पूर्ण सत्र में उन्होंने आज कहा कि एआई के विकास के साथ ही विनियमन भी विकसित हो रहे हैं। विनियामकों को प्रौद्योगिकी के साथ बने रहना चाहिए और पीछे नहीं रहना चाहिए। सीतारमण ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के पूरी होने का स्वागत किया और कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते सामान्य चीज होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी है कि अपने व्यापार का विस्तार करने की प्रक्रिया में लगे देश समझौते करें और इसी रास्ते से हम अपने लिए निर्यात बास्केट का विस्तार कर सकते हैं।’

सीतारमण ने कहा कि भारत का लोकतंत्र तभी लाभदायक हो सकता है, जब लोगों को प्रशिक्षित किया जाए और उन क्षेत्रों में अवसरों का उपयोग करने के लिए तैयार किया जाए जिन पर ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा, ‘हम डिजिटल अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, हम यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि डीप टेक भी तेजी से बढ़े।’

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement