facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV चलाने वालों के लिए खुशखबरी! Hyundai और Shell मिलकर पूरे भारत में लगाएंगे फास्ट चार्जर

Advertisement

Hyundai और Shell ने पूरे भारत में EV चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए हाथ मिलाया है।

Last Updated- May 19, 2023 | 9:33 AM IST
EVs

Electric Vehicle charger: Hyundai Motor India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाते हुए शेल इंडिया मार्केट्स के साथ एक समझौते पर साइन किया है।

इस समझौते के तहत कार बनाने वाली कंपनी हुंडई……शैल इंडिया के साथ मिलकर देश भर में अपने 36 डीलरशिप में 60 किलोवाट फास्ट चार्जर लगाने का काम करेगी।

हुंडई ने कहा कि, रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य देश में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार को बढ़ाना है। शेल इंडिया के साथ सहयोग हुंडई मोटर इंडिया की ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार योजना का एक हिस्सा है।

हुंडई मोटर ने कहा कि शेल इंडिया मार्केट्स डीलरों में DC 60 kW फास्ट चार्ज के बजाय DC 120 kW फास्ट चार्जर लगाने पर भी विचार करेगा।

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ उनसू किम ने कहा- इस तरह की रणनीतिक साझेदारी कार्बन तटस्थता के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राहकों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए ये जरूरी है।

बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया के पास वर्तमान में 45 शहरों में 72-ईवी डीलर्स का मौजूदा नेटवर्क है। कंपनी के ईवी डीलरशिप पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग सुविधा की स्थापना के लिए चरण-1 पिछले दिनों संपन्न हो गया था। DC 60/120 kW फास्ट चार्जर्स की स्थापना के लिए 36 अतिरिक्त डीलरशिप में शेल इंडिया मार्केट्स के साथ चरण-2 की शुरुआत की गई है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement