facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुड न्यूज! अब UPI, PayNow के जरिए सिंगापुर से सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त कर सकेंगे धन

Advertisement

इसके अतिरिक्त एक्सिस बैंक, डीबीएस बैंक इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और एसबीआई जैसे बैंक अपने ऐप के माध्यम से यह सुविधा प्रदान करते हैं।

Last Updated- January 11, 2024 | 4:54 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
Representative Image

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के लोग अब प्रमुख यूपीआई और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकों के ऐप के माध्यम से तत्काल समय में सिंगापुर से सीधे अपने बैंक खातों में धन प्राप्त कर सकते हैं।

इस सुविधा का उपयोग भीम, फोनपे और पेटीएम ऐप के उपयोगकर्ता कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक्सिस बैंक, डीबीएस बैंक इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और एसबीआई जैसे बैंक अपने ऐप के माध्यम से यह सुविधा प्रदान करते हैं।

एनपीसीआई ने बयान में कहा कि और ‘तीसरा पक्ष ऐप प्रदाता’ (टीपीएपी) और बैंक ऐप जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, साउथ इंडियन बैंक और यूको बैंक में भी जल्द ही ये सुविधा शुरू होने की संभावना है।

एनपीसीआई ने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनाउ के बीच सीमापार समझौता भारतीयों को प्रवासियों से सीधे उनके बैंक खातों में तत्काल, सुरक्षित और लागत प्रभावी धन हस्तांतरण करने की सुविधा दे रहा है। एनपीसीआई ने कहा कि यह सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement