facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apps डाउनलोड में Google सबसे आगे, Instagram और Reliance Jio भी रेस में

Advertisement

ऐप निर्माताओं के लिए ऐप स्टोर का कुल राजस्व 41.5 करोड़ डॉलर से कम रहा और वृद्धि के बाद भी यह वैश्विक रैकिंग में 25वें पायदान पर है।

Last Updated- January 08, 2024 | 8:46 AM IST
Google layoffs

पिछले साल 1 जनवरी से लेकर 30 दिसंबर तक भारत में सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म (एंड्रॉयड, आईओएस) पर ऐप्लिकेशन के कुल 25.96 अरब डाउनलोड किए गए। हालांकि, यह आंकड़ा इसके पिछले साल यानी 2022 के डाउनलोड 28 अरब से थोड़ा कम है। डेटा एआई (पहले ऐप एनी) की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
ऐप डाउनलोड में Google सबसे आगे है, जबकि इसके बाद इंस्टाग्राम और रिलायंस जियो का स्थान है।

ऐप निर्माताओं के लिए ऐप स्टोर का कुल राजस्व 41.5 करोड़ डॉलर से कम रहा और वृद्धि के बाद भी यह वैश्विक रैकिंग में 25वें पायदान पर है। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल Google ऐप स्टोर का राजस्व 1.9 करोड़ डॉलर था। इसके बाद सी (एसईए) का राजस्व 1.6 करोड़ डॉलर, डेटिंग ऐप बंबल का राजस्व 1.1 करोड़ डॉलर और टैनसेंट का राजस्व 1 करोड़ डॉलर था।

सभी ऐप्लिकेशन में 9.3 अरब से ज्यादा गेम्स डाउनलोड किए गए। सोशल मीडिया के ऐप्स 2.36 अरब, फोटो एवं वीडियो एप्स 1.86 अरब डाउनलोड किए गए। इसके अलावा वित्त (1.6 अरब), मनोरंजन (1.3 अरब), शॉपिंग (1.10 अरब), कारोबार (44.6करोड़), शिक्षा (43.9 करोड़), उत्पादकता बढ़ाने वाले उपकरण (99.5 करोड़) और लाइफस्टाइल ऐप्स (46.8 करोड़) अन्य लोकप्रिय ऐप्लिकेशन थे, जिन्हें उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया।

पिछले साल डाउनलोड के मामले गूगल सबसे लोकप्रिय ऐप्लिकेशन था। पिछले साल 1 जनवरी से 23 दिसंबर तक 4 करोड़ बार इसे डाउनलोड किए जाने से इसके डाउनलोड का कुल आंकड़ा 44.9 करोड़ हो गया। इसके बाद इंस्टाग्राम 36.4 करोड़ (3 करोड़ बढ़ा), रिलायंस जियो 26.6 करोड़ (1.8 करोड़ बढ़ा), फ्लिपकार्ट 22 करोड़ (2.8 करोड़), वाट्सऐप 21 करोड़ (2 करोड़) और मेटा 20.7 करोड़ (2.1 करोड़) का स्थान रहा।

Also read: चालू वित्त वर्ष के GDP आंकड़ों में 2.59 लाख करोड़ रुपये की ‘विसंगतियां’

बेशक मूल कंपनी के स्तर मेटा (इंस्टाग्राम, वाट्ऐप और मेटा की मूल कंपनी) सभी में अव्वल रही। पिछले साल 7 करोड़ डाउनलोड होने से यह कुल 78.2 करोड़ बार डाउनलोड हुआ। Google इसके बाद दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल 4 करोड़ बार और डाउनलोड होकर यह कुल 52.7 करोड़ बार डाउनलोड हुआ। ई-कॉमर्स कंपनियों में फ्लिपकार्ट की शॉप्सी से मीशो पिछड़ गई मगर साल 2023 के अंत तक 3.58 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ मीशो, शॉप्सी से आगे रही, जिसकी संख्या 1.1 करोड़ से ज्यादा थी।

सक्रिय उपयोगकर्ताओं के मामले में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियां भी एक-दूसरे के काफी करीब रहीं। साल 2023 के अंत तक आंकड़ों के मुताबिक एमेजॉन पर 7.6 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता थे। इसकी तुलना में फ्लिपकार्ट पर थोड़े अधिक 8.21 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता थे।

ओटीटी मनोरंजन खंड में डिज्नी हॉटस्टार पर 6.7 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे और नेटफ्लिक्स पर केवल सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.6 करोड़ से अधिक रही। इसके बाद 1 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ एमेजॉन प्राइम और 67 लाख सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ जी5 का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement