facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google ने Play Store से 22.8 लाख ऐप हटाए, डेवलपरों के लिए नए नियम लागू

Advertisement

गूगल ने कहा कि उसने डेवलपरों को अपने साथ जोड़ने और उनकी समीक्षा के लिए अपनी प्रक्रियाओं को और मजबूत किया है।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:43 PM IST
Google ने Play Store पर कुछ समय के लिए रख दिए ऐप, Google put apps on Play Store for some time

प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल ने अपने प्ले स्टोर से नीतियों का उल्लंघन करने वाले 22.8 लाख ऐप्लिकेशन को हटा दिया है। कंपनी ने साल 2023 में ही नियम तोड़ने वाले मैलवेयर के लिए प्ले स्टोर से 3,33,000 खराब खातों को भी प्रतिबंधित किया है। गूगल ने कहा कि उसने डेवलपरों को अपने साथ जोड़ने और उनकी समीक्षा के लिए अपनी प्रक्रियाओं को और मजबूत किया है।

अब प्ले स्टोर पर खाता खोलने से पहले डेवलपर्स को अधिक पहचान बताने की आवश्यकता होती है। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, बैकग्राउंड लोकेशन अथवा एसएमएस एक्सेस जैसी संवेदनशील जानकारियों की अनुमति के लिए 2 लाख से अधिक ऐप सबमिशन को अस्वीकृत कर दिया गया अथवा उनमें सुधार किया गया है।

लगभग 15 लाख ऐसी सेवाएं जो कंपनी के हालिया ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस को पूरा नहीं करती हैं, अब उन नए उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं हैं जिनके डिवाइस पर ऐंड्रॉयड के नए संस्करण हैं। कंपनी के ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस ऐप्लिकेशन को एक-दूसरे से साझा करने की अनुमति देते हैं।

गूगल ने कहा उसने संवेदनशील डेटा एक्सेस और उसको साझा करने को सीमित करने और गोपनीयता मजबूत करने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (एसडीके) के साथ काम किया है। एसडीके के सॉफ्टवेयर तैयार करने का एक खास प्लेटफॉर्म है।

कंपनी ने कहा, ‘हमने गूगल प्ले एसडीके इंडेक्स का उल्लेखनीय तरीके से विस्तार किया है जो अब पूरे ऐंड्रॉयड परिवेश में करीब 60 लाख ऐप में उपयोग होने वाले एसडीके को कवर करता है। इससे डेवलपरों को बेहतर एसडीके विकल्प बनने, ऐप की गुणवत्ता बढ़ाने और एकीकरण जोखिमों को भी कम करने में मदद मिलती है।’

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement