facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Google Wallet, जानें इस डिजिटल पर्स के फायदे

Advertisement

गूगल वॉलेट को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह यूजर्स को अपने लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड सहित अन्य चीजें रखने की सुविधा देगा।

Last Updated- May 08, 2024 | 4:51 PM IST
Google Lawsuit on Gemini AI user Privacy case

Google Wallet Launch in India: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक निजी डिजिटल वॉलेट पेश किया है। इसमें यूजर्स को लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड, सार्वजनिक वाहनों के पास सहित अन्य चीजें रखने की सुविधा मिलेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ‘गूगल वॉलेट’ को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डिजिटल वॉलेट की सेवा बुधवार से भारत में शुरू हो गई।

गूगल पे कहीं नहीं जा रहा

गूगल के महाप्रबंधक एवं इंडिया इंजीनियरिंग लीड (एंड्रॉयड) राम पापाटला ने कहा, ‘‘गूगल पे कहीं नहीं जा रहा है। यह हमारा प्राथमिक भुगतान ऐप बना रहेगा। गूगल वॉलेट विशेष रूप से गैर-भुगतान उपयोग मामलों के लिए तैयार किया गया है।’’

Also read: Covishield Row: साइड इफेक्ट पर मचे बवाल के बीच AstraZeneca का बड़ा फैसला, वापस लेगी कोविड-19 वैक्सीन

गूगल ने 20 भारतीय ब्रांडों के साथ की साझेदारी

उन्होंने कहा कि इस सेवा का मकसद ‘‘एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाना है, जहां ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) और डेवलपर्स बेहतर उत्पाद बना सकें।’’ इस नई सेवा के लिए गूगल ने एयर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो, पीवीआर और आईनॉक्स जैसे 20 भारतीय ब्रांड के साथ साझेदारी की है। उसकी आने वाले महीनों में और अधिक गठजोड़ करने की योजना है।

Google Wallet में रख सकेंगे ये दस्तावेज

गूगल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म देगा। उन्होंने कहा, ‘‘गूगल वॉलेट, सुरक्षा और गोपनीयता के आधार पर बनाया गया है। गूगल खुलापन, विकल्प तथा सुरक्षा प्रदान करने के अपने वादे को लेकर प्रतिबद्ध है।’’ ‘गूगल वॉलेट’ की सेवाएं वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जा रही हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 12:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement