facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google महिलाओं के नेतृत्व वाले शुरुआती स्तर के स्टार्टअप में निवेश पर देगी ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 2:17 PM IST
Google

गूगल अपने 75,000 करोड़ रुपये के ‘भारत डिजिटलीकरण कोष’ के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले शुरुआती स्तर के स्टार्टअप में निवेश पर ध्यान देगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह कहा। इंटरनेट तक किफायती पहुंच बनाने के लिए कंपनी ने 10 अरब डॉलर (करीब 75,000 करोड़ रुपये) का ‘भारत डिजिटलीकरण कोष (आईडीए)’ शुरू किया है।

गूगल आईडीएफ के जरिए कंपनी ने जियो में 7.73 फीसदी हिस्सेदारी 4.5 अरब डॉलर में और भारती एयरटेल में 1.2 फीसदी हिस्सेदारी 70 करोड़ डॉलर में खरीदी है। गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर एवं उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे आईडीएफ निवेश के हिस्से के रूप में आगे जाकर हम शुरुआती स्तर की कंपनियों को समर्थन देंगे जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’

कंपनी ने स्पीच प्रौद्योगिकी, वॉइस एवं वीडियो सर्च जैसी कृत्रिम मेधा आधारित कई परियोजनाओं की घोषणा की है। गुप्ता ने बताया, ‘‘कृत्रिम मेधा की मदद से लिखित सामग्री को तुरंत ही वीडियो में बदला जा सकेगा, अंग्रेजी से किसी भाषा में व्यापक रूप से अनुवाद भी संभव होगा।’’ कंपनी ने भारत के 773 जिलों से स्पीच आंकड़े एकत्रित करने के लिए बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ सहयोग की घोषणा भी की है।

इन आंकड़ों की मदद से कंपनी अपने भाषा अनुवाद और सर्च प्रौद्योगिकी को बेहतर बनाएगी।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement