facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के निवेश में तेजी लाए : Volvo Cars

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 11:22 PM IST
EV Sales

Volvo Cars के एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख Nick Connor ने मंगलवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग का इन्फ्रास्ट्रक्चर अधूरा है और सरकारी विभागों, चाहे वह केंद्र हो या राज्य, को इस क्षेत्र के अपने निवेश में तेजी लानी चाहिए।

Connor ने कहा कि भारत में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण कुछ ग्राहक EV खरीदने से बचेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल समस्या यह है कि चार्जिंग क्षेत्रों में बड़े पूंजी निवेश के लिए तीसरे पक्ष की कंपनियों को वाणिज्यिक रूप से वास्तव में व्यावहारिक बनाने के लिए सड़क पर (भारत में) बहुत कम EV हैं। लेकिन यह (निवेश) आएगा।

उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से अगर हम यह मानते हैं कि EV भविष्य की राह है, तो हमें बुनियादी ढांचे में निवेश की रफ्तार को प्रोत्साहित करने के लिए (सरकारी) अधिकारियों पर राजनीतिक रूप से दबाव की जरूरत है।

स्वीडन की लक्जरी कार मैन्युफैक्चरर Volvo ने पिछले साल अक्टूबर में XC40 रिचार्ज पेश की थी, जो भारत में उसका पहला इले​क्ट्रिक वाहन था। कंपनी वर्ष 2023 की आखिरी तिमाही के दौरान भारत में C40 नाम से दूसरी EV पेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर केवल EV बेचने की योजना बना रही है।

Connor ने कहा कि अगर भारत को बड़ी संख्या में ईवी की दिशा में बढ़ना है, तो उसके पास चार्जिंग का ऐसा बड़ा बुनियादी ढांचा होना चाहिए, जो सड़क पर सभी कारों को नियमित आधार पर चार्ज कर सके। वर्ष 2022 में भारत में लगभग 1,800 Volvo कारों की बिक्री हुई है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 7:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement