facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने दोपहिया वाहनों में एमिशन संबंधी ‘सेंसर’ की जरूरत को दो साल के लिए टाला

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:25 PM IST

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय  (MoRTH)  ने दोपहिया वाहनों में उत्सर्जन (Emission) नियंत्रण उपकरण की प्रभावशीलता की जांच करने वाले ‘सेंसर’ की आवश्यकता को दो साल के लिए टाल दिया है।

मंत्रालय ने ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) के दूसरे चरण के तहत मोटरसाइकिल और स्कूटर के विनिर्माताओं के लिए जरूरी इस आवश्यकता की समयसीमा को अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया है। इसे पहले एक अप्रैल, 2023 से लागू किया जाना था।

ओबीडी (OBD) की आवश्यकताओं में से एक उपकरण को दोपहिया के क्लस्टर में सेंसर लगाना है। यह सेंसर वाहन चालक को बताता है कि ‘कैटेलिटिक कनवर्टर’ सही दक्षता पर काम कर रहा है या नहीं।

कैटेलिटिक कनवर्टर दरअसल एक वाहनों के साइलेंसर में लगने वाला उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण है, जो इंजन से निकलने वाली गैस में जहरीली गैसों और प्रदूषकों को कम करने में मदद करता है।

इस संबंध में मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सेंसर की आवश्यकता को टाल दिया गया है। उन्होंने कहा, “कैटेलिटिक कनवर्टर के प्रदर्शन की जांच करने के लिए सेंसर लगाने की जरूरत को 2023 में पूरा करना था। अब इसे एक अप्रैल, 2025 तक टाल टाल दिया गया है। विनिर्माताओं को अभी भी ओबीडी के दूसरे चरण की अन्य आवश्यकताओं का पालन करना होगा।”

अधिकारी ने कहा कि हितधारकों के साथ परामर्श के बाद इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह केवल एक आवश्यकता है जिसे टाला गया है, अन्य जरूरतों का अनुपालन किया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, कई विनिर्माताओं द्वारा इस संबंध में व्यापक परीक्षण किया गया था लेकिन परिणाम संतोषजनक नहीं थे।

इस निर्णय को लेकर फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक संजीव वासुदेव ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि सरकार ने इसे दो साल के लिए टाल दिया है। नहीं तो यह दोपहिया उद्योग के लिए एक बड़ा झटका होता।”

एक और दोपहिया कंपनी के अधिकारी ने कहा, “मामला कुछ समय से चर्चा में है। नई तारीख उद्योग के साथ चर्चा के बाद तय की गई हैं और यह यूरोप में इसके लिए तय समय सीमा के अनुरूप हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 8:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement