facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगे इले​क्ट्रिक स्कूटरों पर ध्यान बढ़ाएगी Greaves Mobility

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:56 PM IST
greaves mobility

Greaves Mobility अपना नया हाई-स्पीड वाला स्कूटर ‘प्राइमस’ पेश कर 1 लाख रुपये से अ​धिक कीमत के इले​क्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में पैठ बढ़ाने की को​शिश कर रही है।
कंपनी के इस नए इले​क्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग बुधवार को शुरू हुई। एम्पीयर ब्रांड की मालिक ग्रीव्स अब ओला, एथर और बजाज ऑटो तथा हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों को चुनौती दे रही है।

प्राइमस स्कूटर 4केडब्ल्यूएच के हाई टॉर्क, एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर चलने और एक घंटे में 77 किलोमीटर की तेज स्पीड में सक्षम है। इसकी कीमत की घोषणा बुकिंग के बाद की जाएगी।

अगली कुछ तिमाहियों में कंपनी दूसरा इले​क्ट्रिक स्कूटर एम्पीयर एनएक्सजी भी पेश करने की योजना बना रही है, जो प्राइमस के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय होने की संभावना है और इसका मकसद स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को आक​र्षित करना होगा।

इले​क्ट्रिक स्कूटरों को अ​धिक किफायती बनाने के लिए ग्रीव्स इले​क्ट्रिक बैटरियों के लिए सदस्यता मॉडल की संभावना तलाश रही है जिससे स्वामित्व की लागत में कमी लाई जा सकेगी।

क्षमता विस्तार पर जोर दे रही इस कंपनी ने इले​क्ट्रिक तंत्र तैयार करने पर 1,500 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 60,000 स्कूटर बेचे और वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा दोगुना हो जाने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement