facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मई में मोबाइल फोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव

Advertisement

इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से हर महीने कीमतें बढ़ा रही हैं

Last Updated- June 13, 2026 | 1:44 PM IST
smartphone

रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से हर महीने कीमतें बढ़ा रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है। बाकी भागीदारी ऑनलाइन बिक्री की है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई। जून में भी ऐसी ही गिरावट देखने को मिल सकती है। साल 2026 की पहली यानी मार्च तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट बहुत कम, यानी 3 प्रतिशत रही। लेकिन दूसरी तिमाही में इसमें 15 प्रतिशत से ज्यादा की तेज गिरावट की संभावना है। इसका मुख्य कारण कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी है।

काउंटरपॉइंट के अनुसार जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के संस्थापक चेयरमैन कैलाश लखयानी, जिनके संगठन में 1,50,000 से ज्यादा मोबाइल रिटेलर सदस्य हैं, ने कहा, ‘रिटेलरों से मिली जानकारी के मुताबिक मई में बिक्री की मात्रा में 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह रुझान जून में भी जारी है क्योंकि कई कंपनियों ने इस महीने फिर से कीमतें बढ़ाई हैं। यह चिंता की बात है, खासकर इसलिए कि कई फोन कंपनियां अब कीमतों में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए रिटेलरों के मार्जिन में भी 1-2 प्रतिशत की कटौती कर रही हैं।’

मॉडल और कीमत के आधार पर रिटेलरों को 6-7 प्रतिशत तक का मार्जिन मिलता है। लखयानी ने बताया कि उदाहरण के लिए जून में सैमसंग ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें 3.5 से 5.5 प्रतिशत तक और बढ़ा दी हैं।

Advertisement
First Published - June 13, 2026 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement