facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगस्त में ऑटो सेक्टर को झटका: GST असमंजस से वाहन बिक्री में 3% गिरावट, ग्राहकों ने खरीदारी टाली

Advertisement

खुदरा बिक्री तकरीबन ठप हो जाने से अगस्त के अंतिम सप्ताह में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) द्वारा डीलरों को भेजी जाने वाली खेपों को भी झटका लगा है।

Last Updated- August 31, 2025 | 11:08 PM IST
Cars (Auto Sector)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगस्त के दूसरे पखवाड़े में डीलरों को वाहनों की खेप और खुदरा बिक्री को झटका लगा है, क्योंकि जीएसटी पर असमंजस के कारण ग्राहक डीलरों को ऑर्डर नहीं दे रहे हैं। वाहन पोर्टल के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई की तुलना में अगस्त में बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगस्त में कुल खुदरा बिक्री 19,16,350 वाहन रही। जुलाई में यह संख्या 19,70,559 थी।  ये आंकड़े 30 अगस्त तक के हैं और पंजीकरण के अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं होने से इनमें अंतर हो सकता है। खुदरा बिक्री तकरीबन ठप हो जाने से अगस्त के अंतिम सप्ताह में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) द्वारा डीलरों को भेजी जाने वाली खेपों को भी झटका लगा है।

जून के मुकाबले जुलाई में यात्री वाहन श्रेणी में खुदरा बिक्री में मासिक आधार पर 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसकी वजह थी आषाढ़ और डिलिवरी के शुभ दिन। इसके अलावा लक्ष्यबद्ध योजनाओं, नए मॉडलों की शुरुआत और  ग्रामीण क्षेत्र में आक्रामक मार्केटिंग ने दूरदराज के इलाकों में बिक्री को बढ़ावा दिया। महीने के अंत तक यह जोरदार ढंग से बढ़ गई।  देश भर के कई डीलरों ने संकेत दिया है कि बिक्री ठप पड़ गई है।

दक्षिण भारत में कई ब्रांड वाली डीलरशिप के मालिक ने कहा, ‘महिंद्रा को छोड़कर ज्यादातर ओईएम अपनी कारों को डीलरों के पास भेजना जारी रखे हुई हैं। कुछ डीलरों के यहां तो बिना बिके वाहनों का स्तर बढ़कर 75 दिनों की आपूर्ति तक पहुंच चुका है। हमने ओईएम के साथ इस पर चर्चा शुरू कर दी है कि इसका सबसे अच्छा उपाय क्या हो सकता है।’

फाडा ने कहा था कि जुलाई के अंत में बिना बिके वाहनों का स्तर 55 दिनों की अपूर्ति पर बना हुआ था। अब डीलर सूत्र संकेत दे रहे हैं कि कई ब्रांडों के मामले में कुछ डीलरों के पास बिना बिके वाहनों का स्तर 65 से 70 दिनों को पार कर गया है। वाहन पोर्टल के अनुसार मारुति सुजूकी, ह्युंडै मोटर्स जैसी प्रमुख ओईएम की खुदरा बिक्री में कुछ कमी देखी गई है। इसका मुख्यकारण जीएसटी का ऐलान है, जिससे लोग खरीदारी टाल रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement