facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या आपने OLA S1 Pro स्कूटर खरीदा है? आपको मिल सकता है रिफंड

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 5:54 PM IST
Electric 2 Wheelers

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एस1 ई-स्कूटर ग्राहकों को 130 करोड़ रुपये वापस करने की घोषणा की है। ओला स्कूटर के साथ दिए जाने वाले चार्जर के लिए ग्राहकों से अलग से चार्ज कर रहा था, जिसके कारण उनके खिलाफ भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा ज्यादा कीमत निर्धारण के लिए जांच की गई है।

फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) योजना के मुताबिक, ईवी निर्माताओं को ई-स्कूटर के चार्जर अलग से नहीं बेचने हैं। इसके बाद, ARAI, कथित तौर पर, ओला इलेक्ट्रिक पर मुकदमा करने का विचार कर रहा था, लेकिन ईवी निर्माता द्वारा रिफंड की घोषणा के बाद मन बदल लिया।

CNBC-TV18 में छपी खबर के मुताबिक, स्कूटर की कीमत के अलावा चार्जर की अलग से कीमत 9,000 रुपये से 19,000 रुपये के बीच होती है, और बहुत सारे ईवी निर्माता अपने ई-स्कूटर को अधिक किफायती और FAME सब्सिडी के योग्य बनाने के लिए उन्हें अलग से बेचते हैं।  FAME ने पहले से ऐसी गतिविधियों में शामिल EV ब्रांडों को सब्सिडी देना बंद कर दिया था।

Also read: Bajaj Auto Sales: अप्रैल में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 7 फीसदी बढ़ी

गौर करने वाली बात है कि यह रिफंड उन ग्राहकों को दिया जाएगा जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 से 30 मार्च 2023 तक ओला का एस1 प्रो मॉडल खरीदते वक्त ऑफ बोर्ड चार्जर को अलग से खरीदेगा।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement