facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ने किया कानून का उल्लंघन न करने का दावा

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:30 PM IST
Hero

भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा फेम-2 योजना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में सब्सिडी की वसूली का नोटिस भेजे जाने के एक सप्ताह बाद इलेक्ट्रिक वाहन उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने मंत्रालय को अपना जवाब भेजा है।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अपने जवाब में चूक करने वाली मूल उपकरण विनिर्माता कंपनियों हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा स्कूटर्स ने दावा किया है कि उन्होंने किसी दिशानिर्देश का उल्लंघन नहीं किया है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा, ‘हमने जांच एजेंसियों से कहा है कि वे दस्तावेज प्रस्तुत करें। चूककर्ताओं ने 7 दिन की नियत समय-सीमा में जवाब दे दिया है। अब मंत्रालय आगे की कार्रवाई करने से पहले नियमों के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।’

भारी उद्योग मंत्रालय ने हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा को 29 अप्रैल को भेजे नोटिस में जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया था, जो सब्सिडी की वसूली के लिए प्रस्तावित कार्रवाई से संबंधित है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय दोनों चूककर्ताओं के दावों की जांच करने की योजना बना रहा है, क्योंकि यह मामला न्यायालय में जाने की संभावना है।

Also read: अब रैंडम होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की जांच, FAME II के तहत हालिया चूक के बाद उठाया गया कदम

सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘ओईएम ने वही जवाब दाखिल कर दिया है, जो उन्होंने सितंबर में मंत्रालय की ओर से जांच शुरू होने के वक्त दिया था। ऐसे में हम उनके दावों की जांच कर रहे हैं क्योंकि यह मामला न्यायालय में जाने की संभावना है।’दोनों विनिर्माता मंत्रालय को अपना पक्ष रखने पर सहमत हैं।

ओकिनावा के प्रवक्ता ने दावा किया कि हम मंत्रालय के साथ चल रही बातचीत में सक्रियता से हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा कि जिस तरीके से ओला, एथर, टीवीएस व अन्य कंपनियों ने इस मसले का समाधान किया है, उसी तरह उनके मामले को भी निपटाया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement