facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Honda ने गुजरात प्लांट की क्षमता बढ़ाई, तीसरी एसेंबली लाइन का उद्घाटन किया

Advertisement

इस लाइन की सालाना क्षमता 650,000 वाहनों की होगी। इससे संयंत्र की क्षमता बढ़कर सालाना 19.7 लाख वाहन हो जाएगी।

Last Updated- January 08, 2024 | 10:53 PM IST
Honda

होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को गुजरात के विठलपुर में अपने सबसे बड़े स्कूटर संयंत्र में तीसरी एसेंबली लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की सालाना क्षमता 650,000 वाहनों की होगी। इससे संयंत्र की क्षमता बढ़कर सालाना 19.7 लाख वाहन हो जाएगी। इस क्षमता वृद्धि से पहले संयंत्र की क्षमता हर साल 13 लाख स्कूटर की थी। इस संयंत्र में ऐ​क्टिवा, डियो, ऐ​​क्टिवा 125, डियो 125 जैसे स्कूटर मॉडलों का निर्माण किया जाता है।

एचएमएसआई के गुजरात संयंत्र थाईलैंड, अमेरिका, यूरोप, जापान आदि जैसे देशों के लिए मांग पूरी करने के लिए वै​श्विक तौर पर इंजनों (250सीसी और इससे ऊपर की दोपहिया श्रेणी के लिए) के लिए आधार के तौर पर काम करता है। कंपनी ने कहा है कि भारत दोपहिया निर्माण क्षमता के लिहाज से वै​श्विक तौर पर होंडा के लिए बेहद महत्वपूर्ण उत्पादन आधार में से एक है।

Also read: इंसेंटिव जारी रखे जाने की खबर से Sula Vineyards के शेयरों में तेजी

एचएमएसआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी सुत्सुमू ओतानी ने कहा, ‘ज्यादा कुशलता से ग्राहकों की सेवा करने के लिए इस क्षमता विस्तार योजना से एचएमएसआई की कुल सालाना उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी।’

एचएमएसआई ने निर्माण क्षेत्र में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा है, ‘कंपनी ने महिला कर्मियों की बेहतरी सुनि​श्चित करने के लिए कई पहलें चलाई हैं, जिनमें उनके लिए विश्राम कक्ष, क्रेच और महिला सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा स्टाफ और सुपरवाइजर की नियु​क्ति जैसी सुविधाएं शामिल हैं।’

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement