facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए Honda का प्रीमियम उत्पादों पर जोर, हर साल एक नया मॉडल उतारेगी

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 3:48 PM IST
Honda

जापान की वाहन कंपनी होंडा भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान देने के साथ देश में हर साल कम से कम एक नया मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने गुरुवार को अपनी मध्यम आकार की सेडान – सिटी का नया संस्करण पेश किया।

उसकी योजना ऐसे उत्पादों पर ध्यान देने की है, जो पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन से चलते हों और जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक हो। कंपनी देश में डीजल मॉडल को खत्म करने की योजना बना रही है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताकुया त्सुमुरा ने कहा कि कंपनी अगले कुछ साल में 10 लाख रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले खंड पर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यात्री वाहन खंड में 40 प्रतिशत से अधिक बिक्री 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली गाड़ियों की हो रही है। हमें इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। हमारा ध्यान 10 लाख रुपये से अधिक के मॉडल पेश करने पर होगा।’’

कंपनी देश में प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीति के तहत आयातित मॉडल पेश करने की योजना भी बना रही है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement