facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai ने नई Alcazar पेश की; कंपनी की कुल बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत

Advertisement

नई अल्काजार के पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण मौजूद है। पेट्रोल संस्करण की कीमत (दिल्ली, शोरूम) 14.99 लाख रुपये से, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Last Updated- September 09, 2024 | 3:21 PM IST
Hyundai introduces new Alcazar; SUV's share in the company's total sales is 67 percent Hyundai ने नई Alcazar पेश की; कंपनी की कुल बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत
Photo: Hyundai

Hyundai Alcazar launched in India: हुंदै मोटर इंडिया के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) खंड की उसकी कुल बिक्री में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो उद्योग के औसत 53 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी ने सोमवार को अपनी सात सीट वाली एसयूवी अल्काजार का नया संस्करण पेश किया और कहा कि देश में एसयूवी की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

हुंदै मोटर के इंडिया के प्रबंध निदेशक उन्सू किम ने यहां पत्रकारों से कहा ‘‘जैसे-जैसे भारत में एसयूवी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रहा है, हमारी एसयूवी पहुंच भी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में हमारी एसयूवी पहुंच 67 प्रतिशत है, जो उद्योग के औसत 53 प्रतिशत से कहीं अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी की मध्यम आकार की एसयूवी क्रेटा) जिसका नवीनतम संस्करण इस वर्ष की शुरुआत में पेश किया गया था) पहले ही एक लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। किम ने कहा कि वाहन विनिर्माता टिकाऊ और सुविधाजनक परिवहन समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also read: EV सब्सिडी के बिना भी लागत को बनाए रख सकते हैं, लेकिन प्रोत्साहन का विरोध नहीं: गडकरी

नई अल्काजार के पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण मौजूद है। पेट्रोल संस्करण की कीमत (दिल्ली, शोरूम) 14.99 लाख रुपये से, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि अल्काजार की कीमत में संशोधन से कंपनी को नए ग्राहक बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि अल्काजार कंपनी का आठवां मॉडल है जो एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सुविधाओं से लैस है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement