facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai ने ग्रामीण बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए ITC से हाथ मिलाया

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 3:31 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने ग्रामीण बाजारों में अपने ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली आईटीसी के कृषि व्यवसाय खंड के साथ साझेदारी की है।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘इस साझेदारी के तहत वाहन विनिर्माता कंपनी आईटीसी के व्यापक कृषि और ग्रामीण मंचों पर अपने तमाम मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांड की पहचान बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी।

इस आशय के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दोनों कंपनियों के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं। एचएमआईएल ने कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में आईटीसी के चौपाल सागर और ई-चौपाल मंचों के साथ सहयोग करेगी। एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘इस सहयोग का उद्देश्य एचएमआईएल ब्रांड की पहुंच और देश के भीतरी इलाकों में संभावित ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में कुल बाजार के समान ग्रामीण खंड ने भी एचएमआईएल की कुल बिक्री में 47 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है। इसमें कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू 24 प्रतिशत के योगदान के साथ सबसे आगे है। उसके बाद 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ मध्यम आकार की एसयूवी क्रेटा का नंबर आता है।

आईटीसी लिमिटेड के कृषि कारोबार खंड के डिविजनल मुख्य कार्यकारी रजनीकांत राय ने कहा कि हुंदै के साथ साझेदारी आईटीसी ई-चौपाल और आईटीसीएमएआरएस पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाकर किसानों की आकांक्षाओं का समर्थन करेगी।

हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि इस भागीदारी के माध्यम से यह चौपाल सागर- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आईटीसी के एकीकृत ग्रामीण सेवा केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों को संचालित करेगा।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement