facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor India का ग्राहकों का अनुभव खास बनाने पर रहेगा जोर

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 11:01 PM IST
Hyundai Motors India Managing Director Unsoo Kim s

ह्युंडै मोटर इं​डिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने वर्ष 2028 तक 6 इले​क्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बनाई है और कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी उनसू किम का मानना है कि विकास की राह में उनका मुख्य जोर इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और नवाचार पर रहेगा।

शाइन जैकब के साथ साक्षात्कार में किम ने ईवी, भारतीय बाजार में वृद्धि और एसयूवी में बढ़ती उपभोक्ता दिलचस्पी के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अंश:

ऑटो एक्सपो में ​​ह्युंडै आयोनिक-5 पेश कर रहे हैं। आपकी ईवी संबं​धित रूपरेखा क्या है?

हम इले​क्ट्रिक एसयूवी ह्युंडै आयोनिक-5 पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो उन ग्राहकों के लिए भारत में उपलब्ध कराया जाने वाला कंपनी का पहला ईवी मॉडल है जो अ​धिक उज्ज्वल और मजबूत भविष्य चाहते हैं। इस इले​क्ट्रिक एसयूवी वै​श्विक तौर पर शीर्ष-5 ईवी में से एक के तौर पर पहचान मिली है और इससे देश में इले​क्ट्रिक वाहन इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ह्युंडै के प्रयासों को मदद मिलेगी।

एचएमआईएल वर्ष 2019 में लॉन्ग-रेंज इले​क्ट्रिक एसयूवी कोण  इले​क्ट्रिक पेश करने वाली पहली कंपनी थी। हमने वर्ष 2028 तक भारत में 6 इले​क्ट्रिक वाहन तैयार किए जाने के लिए 4,000 करोड़ रुपये का चरणबद्ध निवेश करने की घोषणा की है। ये 6 इले​क्ट्रिक वाहन भारत में कई सेगमेंटों की जरूरतें पूरी करेंगे।

ईवी से संबं​धित ढांचागत समस्याओं के लिए आप किस तरह के समाधान पर विचार कर रहे हैं?

ह्युंडै ने हाल में टाटा पावर के साथ भागीदारी की है जिससे डीलर लोकेशनों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों की सुविधा, आसान वाहन चालन के लिए  घर पर ऐंड-टु-ऐंड चा​र्जिंग सॉल्युशन मुहैया कराए जाएंगे।

आपने 2022 में सर्वा​धिक बिक्री दर्ज की। आपके अनुसार भविष्य में भारतीय बाजार में वृद्धि की रफ्तार कैसी रहेगी?

कैलेंडर वर्ष 2022 में, ह्युंडै मोटर इंडिया ने 5,52,511 वाहनों की शानदार घरेलू बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत की वृद्धि है। ग्राहकों के अनुभव को खास बनाने के लिए के हमारे निरंतर प्रयास, मौजूदा सीमाओं एवं बाधाओं को चुनौती देने की को​शिश के साथ मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो ने हमें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में मदद की है। एसयूवी में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ हमने तीन नए एसयूवी की पेशकश पर मजबूती से ध्यान दिया है। नए जमाने के ग्राहक तकनीक प्रेमी बन रहे हैं और कंपनी ने इस पर ध्यान केंद्रित किया है।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement