facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai के पास एक साल का दुर्लभ खनिज भंडार, चीन के प्रतिबंध से नहीं होगा असर

Advertisement

ह्युंडै मोटर के पास एक साल के लिए पर्याप्त दुर्लभ खनिजों का भंडार है, जिससे चीन के निर्यात प्रतिबंधों का उस पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

Last Updated- June 10, 2025 | 10:48 PM IST
Hyundai
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाहन निर्माता ह्युंडै मोटर के पास मौजूद दुर्लभ खनिजों का भंडार करीब एक साल के लिए पर्याप्त है और उस पर चीन के निर्यात प्रतिबंधों से अल्पावधि में किसी तरह का असर पड़ने की आशंका नहीं है। कंपनी की इन्वेस्टर कॉल में शामिल हुए एक शख्स ने यह बात कही।

अप्रैल में चीन ने दुर्लभ खनिजों और संबंधित मैग्नेट के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था। उसके इस फैसले ने दुनियाभर के वाहन निर्माताओं, एयरोस्पेस निर्माताओं, सेमीकंडक्टर कंपनियों और सैन्य ठेकेदारों से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित किया है। अपनी सहयोगी किया कॉर्प के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडै के भंडार से संकेत मिलता है कि वह फोर्ड और बीएमडब्ल्यू सहित कई प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। चीन के निर्यात प्रतिबंधों से कई प्रतिस्पर्धी कंपनियों के उत्पादन या आपूर्ति नेटवर्क पर असर पड़ा है।

अधिकारी ने नाम नहीं छापने के अनुरोध के साथ कहा कि हाल में जब चीन ने अपने निर्यात प्रतिबंधों में कुछ ढील दी थी तो ह्युंडै ने अपनी रेयर अर्थ इन्वेंट्री में तेजी से इजाफा कर लिया था। 

 

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement