facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai तमिलनाडु में करेगी 6,180 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

कंपनी ने तमिलनाडु वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2024 के दौरान नए निवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- January 08, 2024 | 12:17 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India) तमिलनाडु में हाइड्रोजन संसाधन केंद्र स्थापित करने और विभिन्न अन्य पहल पर 6,180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

इससे पहले हुंदै ने 2023 से 2032 के दौरान 10 साल में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, चार्जिंग बुनियादी ढांचे और कौशल विकास में अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। यह 6,180 करोड़ रुपये का निवेश इसके अतिरिक्त है।

कंपनी ने तमिलनाडु वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2024 के दौरान नए निवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा, ‘‘6,180 करोड़ रुपये का यह निवेश राज्य में सामाजिक-आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ यह सहयोग महज निवेश तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, जो कंपनी की हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

किम ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि सामूहिक प्रयासों से तमिलनाडु 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की बड़ी उपलब्धि को हासिल कर पाएगा।’’

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement