facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएसटी कटौती का असर : नवरात्र में यात्री वाहन बिक्री में 5.8 फीसदी उछाल

Advertisement

नवरात्र के नौ दिनों (22 सितंबर से 2 अक्टूबर) के दौरान लगभग 11.5 लाख वाहन बिके जबकि पिछले साल इस त्योहार के दौरान 8,63,000 वाहन बिके थे

Last Updated- October 07, 2025 | 10:15 PM IST
new car launch

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को कहा कि सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, क्योंकि कर कटौती से नवरात्र के दौरान मांग बढ़ गई। सितंबर के पहले तीन सप्ताह के दौरान बिक्री की रफ्तार सुस्त रही। लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव लागू होने से 22 सितंबर के बाद इसमें तेजी आई। पिछले महीने 299,369 वाहनों की बिक्री हुई।

सितंबर 2024 की तुलना में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दोपहिया, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में क्रमशः 6.5 प्रतिशत, 3.6 प्रतिशत और 2.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। तिपहिया और निर्माण उपकरण सेगमेंटों में 7.2 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की गिरावट आई।

फाडा के उपाध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, ‘पहली बार देश भर के डीलरों पर नवरात्र के दौरान बहुत बड़ी तादाद में ग्राहक आए और डिलिवरी में शानदार तेजी दर्ज की गई। कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह किसी भी त्योहारी सीजन का ऐतिहासिक आंकड़ा है।’ नवरात्र के नौ दिनों (22 सितंबर से 2 अक्टूबर) के दौरान लगभग 11.5 लाख वाहन बिके जबकि पिछले साल इस त्योहार के दौरान 8,63,000 वाहन बिके थे।

गिरिधर ने कहा, ‘सितंबर के पहले तीन सप्ताह में बिक्री काफी सुस्त रही क्योंकि ग्राहकों ने जीएसटी 2.0 सुधारों की उम्मीद में अपनी खरीदारी को टालना उचित समझा। हालांकि निर्णायक सप्ताह में बड़ा बदलाव आया क्योंकि नवरात्र भी कम जीएसटी दरें लागू होने के साथ ही शुरू हुए। इससे ग्राहक धारणा में बदलाव आया और सभी वाहन श्रे​णियों की डिलिवरी में इजाफा हुआ।’

यात्री वाहन कंपनियों में मारुति सुजूकी का कहना है कि उसकी बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 123,242 वाहन, टाटा मोटर्स की 26 फीसदी बढ़कर 41,151 वाहन और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के लिए 5 फीसदी बढ़कर 37,659 वाहन हो गई। ह्युंडै मोटर इंडिया की बिक्री 8 फीसदी घटकर 35,812 वाहन रह गई। कर कटौती और त्योहारी मांग से ग्राहकों की पूछताछ और बुकिंग में इजाफा हुआ, हालांकि सीमित बिलिंग दिनों की वजह से सुधार की पूरी संभावना कम रहीं। डीलरों ने इस अवधि का उपयोग स्टॉक जमा करने के लिए किया। यात्री वाहनों का स्टॉक बढ़कर लगभग 60 दिन हो गया जो अक्टूबर में दीवाली से पहले की तैयारियां दर्शाता है।

सितंबर में करीब 12.9 लाख दोपहिया की बिक्री हुई। यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 6.51 फीसदी तक अ​धिक है। बाजार की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 3,23,268 वाहन हो गई। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया की बिक्री 3 प्रतिशत से अधिक घटकर 3,23,614 वाहन रह गई। टीवीएस मोटर की बिक्री 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी और 2,46,064 वाहन पर पहुंच गई।
फाडा का कहना है कि 42 दिनों के त्योहारी सीजन और जीएसटी सुधार से हर आय वर्ग के लोगों में भरोसा बढ़ रहा है और इस रुझान से बढ़ोतरी के मजबूत दौर को प्रोत्सहान मिल सकता है।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement