facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2025-26 में यात्री वाहन डीलरों के राजस्व में 9% तक बढ़ोतरी का अनुमान: Crisil

Advertisement

करीब 110 यात्री वाहन डीलरों के क्रिसिल के विश्लेषण से पता चलता है कि कोविड के बाद की तेज उछाल में कमी आई है।

Last Updated- May 15, 2025 | 10:55 PM IST
new car launch
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 26 के दौरान भारत की यात्री वाहन डीलरशिप के राजस्व में 7 से 9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 100 आधार अंकों का सुधार होगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने यह जानकारी दी है। वाहनों की कमाई में मामूली वृद्धि और पिछले साल के बचे हुए स्टॉक के ऊंचे स्तर के बावजूद इस इजाफे की उम्मीद है।

करीब 110 यात्री वाहन डीलरों के क्रिसिल के विश्लेषण से पता चलता है कि कोविड के बाद की तेज उछाल में कमी आई है। लेकिन इस क्षेत्र को अब भी वॉल्यूम में स्थिर सुधार और बेहतर लाभ का फायदा मिल रहा है। इस वित्त वर्ष में वॉल्यूम वृद्धि 4 से 6 प्रतिशत आंकी गई है। इसका कारण उपभोक्ताओं की एसयूवी के लिए पसंद बरकरार रहना और स्थिर ग्रामीण मांग का समर्थन होना है, विशेष रूप से छोटी कारों के लिए।

यह भी पढ़ें…Tata Autocomp और Catcon का मेक्सिको में नया संयुक्त उद्यम, मिलकर बनाएंगे मिलकर कंपोजिट मटीरियल

क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक हिमांक शर्मा ने कहा, ‘करों की संशोधित दर, कम ब्याज दरों और नरम मुद्रास्फीति के कारण शहरों में खर्च करने योग्य आय में वृद्धि एसयूवी की निरंतर लोकप्रियता के साथ-साथ शहरी मांग को बढ़ावा देगी। सामान्य मॉनसून और बेहतर कृषि आय से ग्रामीण बिक्री को लाभ होने के आसार हैं।’ मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) की मूल्य वृद्धि और अ​धिक कीमत वाले एसयूवी मॉडल की ओर झुकाव के कारण कमाई में 3 से 4 प्रतिशत का अनुमान है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement