facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI पर अमेरिकी नियम से सीख सकता है भारत, विशेषज्ञों ने दी कई तरह की राय

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश में फेडरल एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि AI व्यवस्था के लिए नए सुरक्षा मानक तैयार करें।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:21 PM IST
Artificial Intelligence

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) नियम पर अमेरिका का हाल का आदेश नवोन्मेष और नागरिकों के हिस के बीच संतुलन स्थापित करने की एक कवायद है और भारत इससे सीख सकता है। इस आदेश से भारत सहित विश्व में उभरती तकनीकों के नियमन को लेकर बहस को नए सिरे से गति मिली है।

द डायलॉग के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर कमलेश शेकर ने कहा, ‘अमेरिकी व्यवस्था नवोन्मेष के पहलुओं और उपभोक्ताओं के कल्याण की रक्षा दोनों के बीच संतुलन स्थापित करना पसंद करती है। दरअसल इससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है जिसमें निजता या भेदभाव का मसला नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुख्य रूप से यह सीखा जा सकता है कि संतुलित तरीका कैसे अपनाया जाए।’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश में फेडरल एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि एआई व्यवस्था के लिए नए सुरक्षा मानक तैयार करें। इसमें डेवलपरों के लिए यह जरूरी होगा कि वे सुरक्षा परीक्षण परिणाम के साथ अन्य अहम सूचनाएं अमेरिका की सरकार के साथ साझा करें।

इसके अलावा नैशनल इंस्टीट्यूट आफ आर्टीफिशल इंटेलिजेंस को एआई के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सुरक्षा घेरा तैयार करना होगा। कट्स इंटरनैशनल के डायरेक्टर अनमोल कुलकर्णी ने कहा कि इंडिया एआई रिपोर्ट की ज्यादातर सिफारिशें तकनीकी प्रकृति की हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि विकासशील देश होने के कारण भारत एआई को नियमन में लाने के मामले में असमान स्थिति में है। उनका कहना है कि सरकार को यूरोपीय संघ और अमेरिका के नियमन के जोखिम आधारित तरीके के अनुशरण की जगह समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement