facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत देगा चीन को टक्कर, देश में बनेगा Apple का iPhone 17!

Advertisement

Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल चीन के बजाए अब भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:26 AM IST
Apple
Representative Image

भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए, आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐप्पल (Apple) देश में अपना पहला iPhone 17 लॉन्च कर सकता है।

Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल चीन के बजाए अब भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 17 का भारत में ही सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किया जाएगा।

कब तक आएगा Apple iPhone 17?

एनालिस्ट ने बताया कि iPhone 17 को 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है और भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : सरकार ने Apple को भेजा नोटिस, IT सचिव ने कहा- कंपनी से CERT-In के साथ सहयोग की उम्मीद

भारत से iPhone शिपमेंट में आएगा उछाल

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से iPhone शिपमेंट, जो 2023 में लगभग 12-14% होगा, 2024 में iPhone का प्रोडक्शन 20-25% तक होने की उम्मीद है।

चीन को लग सकता है तगड़ा झटका

भारत में ऐप्पल आईफोन 17 को लेकर प्रोडक्शन की खबर से चीन को तगड़ा नुकसान होगा। क्योंकि आईफोन के ग्लोबल शिपमेंट का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन चीन में ही होता है। Kuo का कहना है कि फॉक्सकॉन की Zhengzhou और Taiyuan कारखानों में 2024 में उत्पादन में क्रमशः 35-40% और 75-80% की गिरावट देखने की संभावना है।

ताइवान स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के पास भारत में iPhone बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्षमता का लगभग 75-80% हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग 2027-28 तक 7.5 अरब डॉलर का होगा : रिपोर्ट

Apple ने क्यों चुना भारत को?

भारत को आईफोन 17 के प्रोडक्शन के लिए चुना गया है क्योंकि हाल ही में टाटा ने आईफोन असेंबलिंग प्लांट विस्ट्रॉन का अधिग्रहण किया है, जिसके होने से भारत की मेड इन इंडिया की मुहिम को भी मजूबती मिली है। बता दें कि यह डील 125 मिलियन डॉलर में हुई थी। इसके अलावा भारत में मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चैन है जिसका फायदा कंपनी को भी होगा। साथ ही देश में स्किल्ड और सस्ती लेबर भी है, जो एप्पल आईफोन को सस्ता करने में काफी मददगार होते हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement