facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय वाहन क्षेत्र एक अंक के उच्च स्तर पर वृद्धि दर्ज करेगा: इक्रा

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 10:46 PM IST
car sale

घरेलू वाहन उद्योग में 2023-24 में एक अंक के उच्च दर के साथ वृद्धि की उम्मीद है, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में यात्री वाहन सेगमेंट में मांग 6-9 फीसदी के साथ बढ़ेगी वहीं वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में 7-10 और दोपहिया वाहन सेगमेंट में 6-9 फीसदी और ट्रैक्टर में 4-6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यह तुलना वित्त वर्ष 2022-23 की अनुमानित वृद्धि से की गई है जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि इस अवधि में यात्री वाहन में वृद्धि 21-24 फीसदी रहेगी,जबकि वाणिज्यिक सेगमेंट में 18-20 फीसदी, दोपहिया वाहनों में 9-12 फीसदी और ट्रैक्टर में 0-4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आर्थिक गतिविधियां और लोगों की आवाजाही के बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 2023 में घरेलू वाहन उद्योग में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। वाहन सेगमेंट के हर क्षेत्रों जैसे यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन और ट्रैक्टर की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली।
मगर, दोपहिया उद्योग की बिक्री में इतनी मांग नहीं बढ़ी कि यह कोविड पूर्व स्थिति पर भी पहुंच सके। भले ही हाल के त्योहारी सीजन और शादियों के दौरान खरीद बढ़ी हो लेकिन मांग में लगातार सुधार का देखा जाना अभी बाकी है।
रिपोर्ट में कहा गया कि दोपहिया वाहन सेगमेंट की ही तरह एंट्री स्तर की कार सेगमेंट में भी सुस्ती देखने को मिल रही है, जिसका कारण कम आय वर्ग के लोगों में खरीदने की क्षमता में कमी और वाहनों का कीमतें बड़ी तेजी से बढ़ना है। मंहगाई दर के दबावों का मुकाबला करने और कड़ी नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वाहनों के दामों में वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement