facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड विकसित करने पर काम कर रही भारत सरकारः वैष्णव

Advertisement

सरकार दो-तीन सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मंजूरी दे सकती है।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:32 PM IST
IT Minister Ashwini Vaishnaw

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सरकार देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की व्यापक सफलता से सीख लेकर एक भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड विकसित करने पर काम कर रही है। वैष्णव ने भुगतान सेवा प्रदाता फोनपे की तरफ से इंडस ऐप स्टोर को पेश करते हुए कहा कि सरकार बहुत जल्द दो-तीन सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मंजूरी दे सकती है।

इस मौके पर वैष्णव ने कहा, ‘‘हम अपना खुद का भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। हम देश में संपूर्ण हैंडसेट पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर काम करेंगे।’’ वैष्णव ने कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की हमारी शुरुआती सफलता ने हमें बहुत अच्छी सीख दी है।

इसने उद्योग को बहुत आत्मविश्वास दिया है। इसने पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों को भारत आने के लिए प्रोत्साहन दिया है। अगले पांच वर्षों में यह सफर तय किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए एक बहुत स्पष्ट खाका दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपना भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया और हमें पहले ही बहुत अच्छी सफलता मिल चुकी है। माइक्रोन संयंत्र पहले से ही निर्माणाधीन है।’’

वैष्णव ने कहा, ‘‘बहुत कम समयसीमा में हमें दो या तीन और स्वीकृतियां भी देखने को मिलेंगी।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में तीन-चार अच्छे, उच्च मात्रा वाले फैब्रिकेशन संयंत्र स्थापित करने, एक खास मुकाम बनाने और कम-से-कम एक उत्पाद श्रेणी में अग्रणी भूमिका हासिल करने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement