facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात Q1FY26 में 47% बढ़ा, मोबाइल फोन ने दिखाई सबसे तेज बढ़त

Advertisement

ICEA के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने इस बढ़त को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए एक अहम उपलब्धि है।

Last Updated- August 07, 2025 | 6:06 PM IST
China Plus One Strategy impact on India

India’s electronics exports: भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 47% से ज्यादा की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान कुल निर्यात 12.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इस उछाल की बड़ी वजह मोबाइल फोन निर्यात में आई मजबूती रही। एक साल पहले की समान अवधि में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 8.43 अरब डॉलर रहा था।

मोबाइल फोन ने दिखाई सबसे तेज बढ़त

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में सबसे बड़ा योगदान मोबाइल फोन का रहा, जिसकी निर्यात वैल्यू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 4.9 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में लगभग 7.6 अरब डॉलर हो गई। यानी इसमें 55% की तेज वृद्धि दर्ज की गई।

Also Read: Reliance में होने वाला है बड़ा बदलाव, तैयार हो रहे हैं ग्रोथ के 4 पावरफुल इंजन – गेम बदलने का पूरा प्लान

वहीं, नॉन-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में इस कैटेगरी का निर्यात 37% बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3.53 अरब डॉलर था। नॉन-मोबाइल सेगमेंट में प्रमुख आइटम्स में सोलर मॉड्यूल, स्विचिंग और रूटिंग डिवाइस, चार्जर एडॉप्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शामिल हैं।

ICEA के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने इस बढ़त को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा, “यह भारत के लिए एक अहम उपलब्धि है। अब हमारा अगला लक्ष्य है दुनिया में प्रतिस्पर्धा करना, टिकाऊ विकास हासिल करना और लोकल वैल्यू एडिशन को बढ़ाना।”

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement