facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की लंबी छलांग, यूरोप को होने वाले एक्सपोर्ट में 37% की भारी बढ़ोतरी

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत का लक्ष्य वित्त वर्ष 31 तक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का मूल्य 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है

Last Updated- January 27, 2026 | 10:50 PM IST
smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत से यूरोप को होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत बढ़कर 11.79 अरब डॉलर हो गया। इसमें स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक थी। इलेक्ट्रॉनिक्स से अधिक निर्यात की जाने वाली जिंसों में इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पाद ही थे। 

ऐपल को अमेरिका की तरह ईयू में शून्य आयात शुल्क का लाभ मिलता है। भारत में असेम्बल किए गए आईफोन मुख्य तौर पर नीदरलैंड भेजे जाते थे और वहां से आईफोन का वितरण पूरे क्षेत्र में होता था। हालांकि इस स्थिति में नाटकीय बदलाव आया है। दरअसल ऐपल ने अप्रैल और नवंबर 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में भारत से भेजे जाने वाली खेप के बड़े हिस्से को अब अमेरिका से भेजना शुरू कर दिया। इससे भारत से ईयू को निर्यात की मात्रा और मूल्य दोनों में कमी आई।

इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका से आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 के अप्रैल से नवंबर के दौरान तीन गुना बढ़कर 12.7 अरब डॉलर हो गया। आईफोन के निर्यात में गिरावट आने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने ईयू को निर्यात बढ़ाने की महत्त्वाकांक्षी योजना को कायम रखा है।

इंडियन सेलुलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू के अनुसार ‘यह समझौता भारत के घरेलू उत्पादन पर आधारित पैमाने से हटकर वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ निर्यात-उन्मुख एकीकरण की ओर बदलाव के अनुरूप है।’ मोहिंद्रू कहते हैं कि आईसीईए ने मोबाइल फोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों के कारोबार को वर्तमान स्तर से वर्ष 2030-31 (वित्त वर्ष 31) तक बढ़ाकर 50 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत का लक्ष्य वित्त वर्ष 31 तक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का मूल्य 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement