facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 20.7% उछाल, जीएसटी कटौती और मांग ने दिया बड़ा सहारा

Advertisement

मारुति सुजूकी की की घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री, जो डीलरों को भेजी गई एक साल पहले के मुकाबले 21 फीसदी 1,70,971 इकाई हो गई।

Last Updated- December 01, 2025 | 10:35 PM IST
Cars (Auto Sector)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नवंबर में करीब 4,25,000 लाख यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा माल एवं सेवा कर की दरों में की गई कटौती से इसे बल मिला है और इसमें एक साल पहले के मुकाबले 20.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) के वरिष्ठ कार्य अधिकारी (मार्केटिंग एवं सेल्स) पार्थ बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘बाजार अब भी काफी तेजी में है। मांग इतनी मजबूत है कि आठ मॉडलों के लिए, हमारे कारखानों में डीलरों को भेजने के लिए कोई गाड़ी ही नहीं बची है।’

उन्होंने कहा कि फिलहाल, लगभग 80,000 गाड़ियां (19 दिनों का स्टॉक) डीलरों के पास हैं और लगभग 40,000 गाड़ियां ट्रांजिट में हैं।

मारुति सुजूकी की की घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री, जो डीलरों को भेजी गई एक साल पहले के मुकाबले 21 फीसदी 1,70,971 इकाई हो गई। बनर्जी ने कहा कि दिसंबर में थोक बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है क्योंकि उत्पादन टीम उच्च मांग को पूरा करने के लिए ओवरटाइम काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर में वाहन उद्योग की यात्री वाहनों की थोक बिक्री लगभग 4,25,000 गाड़ियों की रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में करीब 3,52,000 गाड़ियां बिकी थीं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में वाहन उद्योग की कुल यात्री वाहनों की बिक्री 5 से 6 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद है।

भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम ने 14 नवंबर को कहा था कि त्योहारी सीजन और जीएसटी में कमी के बीच उच्च मांग के कारण इस साल अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 17.2 फीसदी बढ़ी हैं और 460,739 गाड़ियां बिकी हैं।

नवंबर में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने नवंबर में अपने डीलरों को 57,436 गाड़ियां भेजीं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22 फीसदी अधिक है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहनों थोक बिक्री 56,336 इकाई रही, जिसमें कि एक साल पहले के मुकाबले 21.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

ह्युंडै मोटर इंडिया की घरेलू पीवी थोक बिक्री नवंबर में एक साल पहले के मुकाबले 4.3 फीसदी बढ़कर 50,340 इकाई हो गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने नवंबर में 30,085 यात्री वाहनों की थोक बिक्री की, जो एक साल पहले के मुकाबले 19.5 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement