facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s PC Market: मार्च तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर बाजार 2.6 प्रतिशत बढ़ा, HP नंबर वन

Advertisement

India's PC Market: डेल टेक्नोलॉजीज और एसर ग्रुप दोनों की पीसी बाजार में हिस्सेदारी 28.8 प्रतिशत बढ़कर क्रमशः 17.5 और 15.4 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- May 16, 2024 | 5:22 PM IST
मार्च तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर बाजार 2.6 प्रतिशत बढ़ा, HP नंबर वन, Personal computer market grew by 2.6 percent in March quarter, HP number one

India’s PC Market: देश में डेस्कटॉप और नोटबुक जैसे पर्सनल कंप्यूटर (PC) का बाजार मार्च तिमाही में 2.6 प्रतिशत बढ़कर 30.7 लाख यूनिट का हो गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

बाजार अनुसंधान फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) ने गुरुवार को कहा कि बिक्री में 8.8 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद एचपी 30.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पर्सनल कंप्यूटर बाजार में अग्रणी बनी हुई है। जनवरी-मार्च तिमाही में एचपी की पीसी बिक्री एक साल पहले के 10.12 लाख से घटकर 9.23 लाख यूनिट रह गई।

डेल टेक्नोलॉजीज और एसर ग्रुप दोनों की पीसी बाजार में हिस्सेदारी 28.8 प्रतिशत बढ़कर क्रमशः 17.5 और 15.4 प्रतिशत हो गई। हालांकि, आलोच्य तिमाही में लेनोवो और आसुस की बाजार हिस्सेदारी घटकर क्रमश: 15.1 और 5.9 प्रतिशत रह गई। सालाना आधार पर लेनोवो की हिस्सेदारी 4.7 लाख यूनिट से 1.3 प्रतिशत घटकर 4.64 लाख यूनिट रह गई, जबकि आसुस की हिस्सेदारी 1.98 लाख यूनिट से 8.3 प्रतिशत घटकर 1.82 लाख यूनिट हो गई।

Also read: Petrol-Diesel Sales: चुनाव प्रचार चरम पर होने के बावजूद डीजल की बिक्री घटी, पेट्रोल की खपत लगभग स्थिर

आईडीसी इंडिया के एसोसिएट उपाध्यक्ष (ग्राहक उपकरण) नवकेंदर सिंह ने कहा, ‘‘आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र और वैश्विक स्तर से खरीद कम होने से पीसी बाजार को वाणिज्यिक क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उद्यम खंड से नई खरीदारी आने पर साल के अंत तक बाजार में सुधार शुरू होने की उम्मीद है।’’

आईडीसी की तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन श्रेणियों में सालाना आधार पर क्रमशः 10.1 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि नोटबुक खंड में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान प्रीमियम नोटबुक (1,000 डॉलर से अधिक कीमत) की बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement