facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Instagram, Facebook down: दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम नहीं इस्तेमाल कर पा रहे यूजर्स, अपने आप हो रहे लॉग आउट

Advertisement

Facebook, Instagram down: कुछ लोग इंस्टाग्राम पेज रीफ्रेश नहीं कर सके और कई को पासवर्ड बदलने के लिए प्लेटफॉर्म द्वारा कहा गया।

Last Updated- March 05, 2024 | 10:12 PM IST
Facebook, Instagram- फेसबुक, इंस्टाग्राम

फेसबुक और इंस्टाग्राम में मंगलवार शाम को तकनीकी समस्या आ गई, जिससे भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में यूजर्स प्रभावित हुए। यूजर्स को इस दौरान लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ा और दोनों प्लेटफार्मों (फेसबुक और इंस्टाग्राम) से लॉग आउट हो गए।

कुछ लोग इंस्टाग्राम पेज रीफ्रेश नहीं कर सके और कई को पासवर्ड बदलने के लिए प्लेटफॉर्म द्वारा कहा गया। बाद में, YouTube यूजर्स को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐप के यूजर्स को मंगलवार रात 8:30 बजे के आसपास “फिर से लॉग इन करें; सेशन समाप्त हो गया; फ़ीड रीफ्रेश नहीं किया जा सका” जैसे संदेश मिले।

डाउनडिटेक्टर.कॉम के अनुसार, एक वेबसाइट जो आउटेज पर नज़र रखती है, मेटा प्लेटफ़ॉर्म के फेसबुक और इंस्टाग्राम ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर समस्याएं देखने को मिलीं । फेसबुक के लिए 300,000 से अधिक और इंस्टाग्राम के लिए 20,000 से अधिक आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गईं।

मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में सेवा के समस्याओं को स्वीकार करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम अब इस पर काम कर रहे हैं।”

कई यूजर्सओं ने फेसबुक और इंस्टाग्राम आउटेज के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी निराशा व्यक्त की। एक यूजर्स ने मजाक में कहा, “क्या मेटा डाउन हो गया है या मुझे हैक किया जा रहा है? ? मेरा इंस्टाग्राम लोड नहीं हो रहा है और मेरा फेसबुक सेशन लॉग आउट हो गया है।” एक अन्य यूजर्स ने कॉमेंट किया, “मुझे एक सेकंड के लिए लगा कि मेरा फेसबुक और इंस्टाग्राम हैक हो गया है।”

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “यह देखने के लिए ट्विटर चेक कर रहा हूं कि क्या #INSTAGRAM फिर से डाउन हो गया है।” एक्स पर यूजर्स ‘फ्रैम फ्रीमैन’ ने मजाक में कहा, “मैंने अपना पासवर्ड तीन बार बदला है, ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं किसी फिल्म में हैकर्स से भाग रहा हूं।”

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement