facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

iPhone की भारत में बाजार हिस्सेदारी 10.4% पर पहुंची, तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री

Advertisement

तिमाही के दौरान आईफोन 16 भारत में सबसे ज्यादा थोक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा और बाजार की कुल थोक बिक्री में उसकी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी रही

Last Updated- November 20, 2025 | 10:44 PM IST
Apple India Sales

साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान भारतीय बाजार में स्मार्टफोन ब्रांड आईफोन की सबसे तेजी से बढ़ती बाजार हिस्सेदारी में से एक देखी गई है। आईडीसी के आंकड़ों के मुताबिक स्मार्टफोन श्रेणी में ऐपल की बाजार हिस्सेदारी 10.4 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसमें पिछले साल के मुकाबले 25.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

तीसरी तिमाही ऐपल के लिए इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि उसने साल 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में किसी तिमाही में अपनी अब तक की सर्वाधिक थोक बिक्री दर्ज की जो बढ़कर 50 लाख तक पहुंच गई और पहली बार बाजार में चौथा स्थान हासिल किया।

आईडीसी इंडिया में अनुसंधान प्रबंधक उपासना जोशी ने कहा, ‘आईडीसी का अनुमान है कि ऐपल साल का समापन जोरदार तरीके से करेगी। उसने साल 2025 में 1.5 करोड़ खेप का अंदाज लगाया है और दो अंकों की जोरदार तेजी की संभावना बताई है।

आईडीसी ने कहा कि यह पूरे भारतीय स्मार्टफोन बाजार से बिल्कुल विपरीत है, जिसमें साल 2025 में सालाना एक अंक में निचले स्तर की गिरावट के आसार हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी की वजह से ऐपल की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। प्रीमियम और सुपर प्रीमियम श्रेणी में ऐपल अग्रणी भागीदार के रूप में उभरी है।

नए और मौजूदा दोनों मॉडलों की लगातार मांग की वजह से इस ब्रांड ने सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हासिल की। तिमाही के दौरान आईफोन 16 भारत में सबसे ज्यादा थोक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा और बाजार की कुल थोक बिक्री में उसकी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। नई पेश आईफोन 17 सीरीज और आईफोन एयर ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की।

तीसरी तिमाही में ऐपल की थोक बिक्री में उसकी 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। साल 2021 के बाद से किसी भी आईफोन मॉडल के मामले में किसी भी तिमाही के दौरान पेश मॉडल का सबसे जोरदार प्रदर्शन रहा।

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement