facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

iQOO 13: दमदार बैटरी, 2K डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में आ रहा प्रीमियम स्मार्टफोन, इतनी हो सकती है कीमत..

Advertisement

iQOO 13 launch in India: यह उन शुरुआती फोन्स में से एक है, जिसमें क्वालकॉम (Qualcomm) का अत्याधुनिक स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप (Snapdragon 8 Elite chip) इस्तेमाल किया गया है।

Last Updated- December 01, 2024 | 8:05 PM IST
iQOO 13: Premium smartphone coming to India with powerful battery, 2K display and 50-megapixel triple rear camera setup, the price can be this much. दमदार बैटरी, 2K डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में आ रहा प्रीमियम स्मार्टफोन, इतनी हो सकती है कीमत..

iQOO 13 launch in India: वीवो की इस सब-ब्रांड कंपनी iQOO अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 13 को भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दिया गया था। यह उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसमें क्वालकॉम (Qualcomm) का अत्याधुनिक स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप (Snapdragon 8 Elite chip) इस्तेमाल किया गया है। iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे है तो iQOO 13 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जान लीजिए…

iQOO 13 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

कंपनी ने iQOO 13 के फीचर्स को लेकर कई टीज़ जारी किए हैं। यह भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर चलने वाले पहले डिवाइस में से एक होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q2 चिप लगा है और यह Q10 LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

iQOO 13 में मिलेगा 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

iQOO 13 में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX 921 सेंसर के साथ, 50-मेगापिक्सल का Sony पोर्ट्रेट सेंसर, और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसके साथ ही इसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। फोन के भारतीय वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Also read: त्योहारों के बाद लगा झटका: UPI ट्रांजैक्शन में आई भारी गिरावट, IMPS और AePS लेनदेन में भी आई कमी

iQOO 13 की भारत में इतनी हो सकती है कीमत

ऑफिशियल लॉन्च से कुछ ही दिन पहले, एक टिपस्टर ने भारत में इस फोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने दावा किया है कि iQOO 13 के बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम होगी।


यह स्मार्टफोन iQOO ई-स्टोर और अमेज़न (Amazon) के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQOO अपने इस अपकमिंग फोन के लिए बैंक और शुरुआती ऑफर्स की घोषणा भी कर सकती है।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement